फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bharatiya Bajrang Dal Leader warned of religious conversion in Bareilly

UP News: 'न्याय नहीं मिला तो कर लूंगा धर्म परिवर्तन', भारतीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने फेसबुक पर डाली पोस्ट

Fri, 09 Aug 2024 12:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Aug 2024 12:54 PM IST
सार

ढाबा संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में फंसे भारतीय बजरंग दल के प्रदेश उपाध्यक्ष ने धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
Bharatiya Bajrang Dal Leader warned of religious conversion in Bareilly
फेसबुक पर डाली ये पोस्ट - फोटो : फेसबुक

विस्तार

बरेली के आंवला इलाके में रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज होने के बाद भारतीय बजरंग दल के पदाधिकारी अमित शर्मा ने फेसबुक पर पोस्ट कर सुनवाई न होने पर धर्म परिवर्तन की धमकी दी है। अब इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं।  

विज्ञापन


भारतीय बजरंग दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने फेसबुक पर लिखा है कि मेरे खिलाफ राजनीतिक लोगों द्वारा षडयंत्र के तहत झूठा मुकदमा अभियोग पंजीकृत कराया गया है। मुझे न्याय नहीं मिला तो कर लूंगा धर्म परिवर्तन। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे उन्होंने यह टिप्पणी पोस्ट की। कुछ ही देर में इसके स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे। पोस्ट पर भी कई लोगों ने टिप्पणी की। 
विज्ञापन


बरेली में सीरियल किलर गिरफ्तार: सालभर में किए 11 कत्ल..., एक ही तरीके से महिलाओं को बनाया था निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद घमासान मचा हुआ है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। इस बारे में जब अमित शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं लंबे समय से हिंदुओं के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं। कुछ लोगों ने साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इससे वह बहुत आहत हैं।

कई दिनों से चल रहा विवाद
बीते दिनों ढाबा संचालक ने अमित शर्मा के खिलाफ हर महीने 50 हजार की रंगदारी मांगने के साथ ही ढाबे में घुसकर तोड़फोड़ करने और गल्ले में रखे पांच हजार रुपये ले जाने का आरोप लगाया था। अमित शर्मा का कहना था कि सिरौली जाते समय जब वह ढाबे पर रुके तो संचालक ने उनसे अभद्रता की। जेब में रखे रुपये छीन लिए। पुलिस ने भमोरा सीएचसी में जब अमित शर्मा की मेडिकल जांच कराई तो अल्कोहल की पुष्टि हुई थी। 

इसके बाद अमित शर्मा ने डॉक्टर पर झूठी रिपोर्ट देने का आरोप लगाकर सीएचसी के बाहर धरना भी दिया था। मंगलवार को उनके समर्थन में कई लोग ज्ञापन सौंपने पहुंचे। बुधवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे और ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह के साथ बड़ी संख्या में भाजपाई व हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने अमित शर्मा पर कार्रवाई के लिए एसडीएम का घेराव किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed