फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bhaiya Dooj: Claims failed... Jam blocked the way of sisters

भैया दूज : दावे फेल... जाम ने रोका बहनों का रास्ता

Sun, 07 Nov 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bhaiya Dooj: Claims failed... Jam blocked the way of sisters
चौपुला रोड पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
चौपुला, किला, श्यामगंज समेत सभी प्रमुख रास्तों पर लगा जाम
विज्ञापन

बरेली। भैयादूज पर बहनों को जाम से बचाने की सारी कवायदें शनिवार को धरी रह गई। शहर में जगह-जगह जाम के चलते बहनों को भाई के घर जाने के लिए घंटो इंतजार करना पड़ा।
भैयादूज पर्व पर बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों से निकलते हैं। सार्वजनिक वाहनों में भी खासी भीड़-भाड़ रहती है। पर्व के मौके पर शहर में जाम न लगे और यातायात व्यवस्थित ढंग से गुजारा जा सके, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने आठ जगह बैरियर लगाने का एलान किया था। साथ ही स्टाफ को भी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद शनिवार को शहर में जाम लगा रहा। भैयादूज पर बहनों को चौपुला, किला, श्यामगंज समेत शहर में जगह-जगह जाम में फंसना पड़ा। सेटेलाइट चौराहे पर दिनभर भीड़-भाड़ के चलते यहां से वाहन धीमी गति से गुजरे। जाम के चलते सबसे ज्यादा परेशानी भैयादूज मनाने के लिए भाई के घर जाने वाली बहनों को हुई। सड़कों पर जाम के चलते बहनें घंटों सड़क पर ही फंसी रही। जाम में फंसी बहनें ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्थाओं को कोसती नजर आई।
विज्ञापन

चौपुला पर घंटों रहा जाम
शहर में शनिवार को जाम का सबसे बुरा हाल चौपुला पर रहा। चौपुला पुल के नीचे जाम के चलते घंटो आम लोग जूझते रहे। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही भी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते दिखे मगर वाहनों की भारी संख्या के चलते जाम खुलवाने में दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed