फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Beware! Weather is turning hot

अब प्रचंड धूप और गर्मी झेलने के लिए रहिए तैयार

Mon, 23 Apr 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 23 Apr 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
Beware! Weather is turning hot
 अब कम से कम पांच दिनों तक गर्मी और प्रचंड धूप झेलने के लिए तैयार रहिए। अब आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। न तो बारिश होगी, न ही बादल रहेंगे। दिन का तापमान तो बढ़ेगा ही रात में गर्मी होगी। 27 अप्रैल तक तापमान अधिक रहेगा। हालांकि हल्की हवा भी चलेगी। 28 को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूूंदाबांदी होने की भविष्यवाणी मौसम वैज्ञानिकों ने की है। 
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस था। यह भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। सोमवार को तापमान अधिकतम तापमान में एक डिग्री बढ़ने का अनुमान है। इसके बाद 24, 25, 26 और 27 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग की ओर से की गई है। 28 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्ति किया गया है। 23 से 27 अप्रैल तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। चटक धूप खिलेगी। 28 अप्रैल को आसमान में बादलों के बीच में सूर्य छुपा रहेगा। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अगले पांच दिन तक बारिश या बूंदाबांदी के कोई आसार नहीं हैं, लेकिन इस बीच गर्मी बढ़ेगी। रात की उमस में भी बढ़ोत्तरी होगी। दिन में तेज खिलने के बीच में हवा भी चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed