{"_id":"5f36faaa8ebc3e7133782692","slug":"beo-exam-tomorrow-50-static-and-17-sector-magistrates-appointed-bareilly-news-bly4162553131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ परीक्षा कल, 50 स्टेटिक और 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ परीक्षा कल, 50 स्टेटिक और 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर 12 से दो बजे तक होगी परीक्षा, 23 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की 16 अगस्त को होने वाली खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ)-2019 की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 50 केंद्रों पर 23223 अभ्यर्थियों को परीक्षा देंगे। शुक्रवार को हुई तैयारियों की समीक्षा बैठक में केंद्र इंजार्च, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को कोविड प्रोटोकॉल के तहत परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए।
एडीएम (सिटी) महेंद्र कुमार ने बताया कि बीईओ की परीक्षा में बीएड से करीब नौ हजार ज्यादा परीक्षार्थी हैं। 50 केंद्रों की निगरानी के लिए 50 स्टेटिक और 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ दो जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम और तहसीलदार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इन्हें केंद्रों के औचक निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हॉटस्पॉट इलाकों के केंद्रों पर परीक्षार्थियों और स्टाफ को आवाजाही में दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। सभी परीक्षार्थियों को पानी की बोतल, मास्क, सैनिटाइजर साथ लाना होगा। केंद्र में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। किसी अभ्यर्थी का तापमान अधिक मिलने पर उसे अलग बैठाकर परीक्षा दिलाई जाएगी। साथ ही, एंटीजन किट से उसका टेस्ट भी कराया जाएगा। ब्यूरो