फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BEd Entrance Exam Result of BEd entrance exam released Prayagraj s Ragini Yadav ranked first

BEd Exam Results: बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, अयोध्या की रागिनी यादव पहले स्थान पर

Fri, 05 Aug 2022 02:29 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 05 Aug 2022 02:29 PM IST
सार

यूपी बीएड, 2022 परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 6 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में दो पालियों में हुई थी।

विज्ञापन
BEd Entrance Exam Result of BEd entrance exam released Prayagraj s Ragini Yadav ranked first
पहले स्थान पर रागनी यादव, दूसरे स्थान पर नीतू देवी और तीसरे स्थान पर अभय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परिणाम में अयोध्या की रागिनी यादव पहले स्थान पर आई हैं। दूसरे स्थान पर नीतू देवी वैना कानपुर देहात और तीसरे स्थान पर अभय कुमार गुप्ता चंद्रवर बलिया के हैं। वहीं बरेली में नम्रता पाल पहले स्थान पर रही हैं। द्वितीय स्थान पर यश सिंह आए हैं। बीएड में टॉपर रागिनी को 359.666 अंक, दूसरे स्थान पर रही नीतू को 358 अंक और तीसरे स्थान पर रहे अभय कुमार गुप्ता 349.333 अंक मिले हैं।

विज्ञापन

UP BEd Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?

यूपी बीएड, 2022 परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 6 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में दो पालियों में हुई थी। ऑफलाइन मोड में हुई परीक्षा में 100-100 अंकों के कुल दो सेक्शन में प्रश्न पूछे गए थे। सवालों के जवाब देने के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय दिया गया था। 
विज्ञापन

UP BEd Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

  • सबसे पहले उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट के सेक्शन में जाएं। 
  • अब यूपी बीएड 2022 परीक्षा के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

परिणाम के बाद क्या होगा अगला चरण?

परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अगले चरण के रूप में काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता पाई है उन्हें काउंसलिंग में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके स्कोर के आधार कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल परिणाम के बाद जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed