फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bed councelling date announced

बीएड काउंसलिंग : पहले चरण में 75 हजार रैंक तक के अभ्यर्थी होंगे शामिल

Tue, 27 Sep 2022 03:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 03:18 AM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है।चौथे चरण की काउंसलिंग में 350001 रैंक से लेकर सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हाेंगे।काउंसलिंग का कार्यक्रम प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को भेज दिया गया है।बीएड की काउंसलिंग चार चरणों में होगी।

विज्ञापन
bed councelling date announced

विस्तार

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। काउंसलिंग चार चरणों में 30 सितंबर से 28 अक्तूबर तक होगी। पहले चरण में एक से 75 हजार रैंक तक के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम में पहले चरण में शामिल होने वाले अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए सात अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। कॉलेजों का चयन आठ अक्तूबर तक कर सकेंगे। नौ अक्तूबर को सीट अलॉट हो जाएगी। दूसरे चरण की काउंसलिंग में नौ से 13 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन होंगे। 14 अक्तूबर तक कॉलेज का चयन और 15 अक्तूबर को सीटों का अलॉटमेंट किया जाएगा। दूसरे चरण में 75001 से दो लाख रैंक तक के अभ्यर्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

तीसरे चरण की काउंसलिंग में 200001 से साढ़े तीन लाख रैंक तक के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस काउंसलिंग के तहत रजिस्ट्रेशन 15 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक होंगे। 20 अक्तूबर तक कॉलेज का चयन और 21 अक्तूबर को सीट अलॉटमेंट किया जाएगा। चौथे चरण की काउंसलिंग में 350001 रैंक से लेकर सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हाेंगे। रजिस्ट्रेशन 21 से 26 अक्तूबर तक चलेंगे। 27 अक्तूबर तक कॉलेजों का चयन होगा। सीट अलॉटमेंट 28 अक्तूबर को किया जाएगा। काउंसलिंग का कार्यक्रम प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड की काउंसलिंग चार चरणों में होगी। इसका कार्यक्रम तय हो गया है। ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होगी जो 28 अक्तूबर तक चलेगी। - डॉ. राजीव कुमार, रजिस्ट्रार, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed