{"_id":"60a02b608ebc3e74f947b561","slug":"because-government-stamp-is-necessary-on-every-death-bareilly-news-bly446642553","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगाने से इनकार पर केंद्र पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका लगाने से इनकार पर केंद्र पर हंगामा
विज्ञापन
हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
गाइडलाइन बदलने की जानकारी न होने से लोगों ने स्वास्थ्यकर्मी से की नोंकझोंक
विज्ञापन
स्टाफ पर कार्ड फाड़ने का आरोप, पुलिस ने दी चेतावनी तो शांत हुए लोग
बरेली। कोविड वैक्सीनेशन की जारी नई गाइडलाइन की जानकारी न होने की वजह से शनिवार को जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया। चिकित्सकों ने दूसरा टीका 12 से 16 हफ्तों के बीच लगने की जानकारी दी तो लोग शांत हुए और वापस लौट गए।
करगैना बीडीए कॉलोनी के रहने वाले राजेश और शालिनी सक्सेना टीके की दूसरी डोज लगवाने जिला अस्पताल के केंद्र पर पहुंचे थे। आरोप है कि टीका लगाने से स्टाफ ने साफ इनकार कर दिया। स्टाफ का कहना था कि 12 से 16 हफ्ते के बीच ही अब दूसरी डोज लगेगी, जबकि पोर्टल पर और कार्ड में आज का ही दिन मिला था। उन्होंने बताया कि वह सुबह नौ बजे से अस्पताल पहुंच गए थे। स्टाफ पर अस्पताल के पीछे से अंदर बुलाकर लोगों को टीका लगाया जाने का आरोप लगाया। बताया कि जब पोर्टल पर पंजीकरण हो गया है तो फिर टीका क्यों नहीं लगेगा। इसी बात पर विवाद हो गया। वहां मौजूद अन्य लोगों को भी जब बाद में आने को कहा गया तो वह भी आक्रोशित हो गए। आरोप है कि इसी नोंकझोंक के दौरान स्टाफ ने कार्ड फाड़ दिया।
विज्ञापन
हंगामे की जानकारी पर जिला अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के अफसर कर्मचारी समेत पुलिस की टीम पहुंची। लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह बगैर टीका लगवाए वापस जाने को राजी नहीं हुए। पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की चेतावनी दी तो लोग शांत हुए। अस्पताल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एके गौतम ने बताया कि सरकार की नई गाइडलाइन के तहत अब 12 से 16 हफ्ते के बीच ही टीकाकरण करने के आदेश हैं। जिसकी जानकारी के लिए अस्पताल में जगह-जगह नोट चस्पा किए गए हैं। जिसे अनेदखा कर लोग स्टाफ से उलझ रहे हैं। उन्होंने दूसरी डोज लगवाने वालों को पहली डोज लगने के 12 हफ्ते बाद ही पोर्टल पर दूसरी डोज के लिए पंजीकरण कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ पर कार्ड फाड़ने का आरोप, पुलिस ने दी चेतावनी तो शांत हुए लोग बरेली। कोविड वैक्सीनेशन की जारी नई गाइडलाइन की जानकारी न होने की वजह से शनिवार को जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया। चिकित्सकों ने दूसरा टीका 12 से 16 हफ्तों के बीच लगने की जानकारी दी तो लोग शांत हुए और वापस लौट गए।