फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   beautification of bareilly city station will be done under Amrit Bharat Station Scheme

अमृत भारत योजना: CCTV सर्विलांस प्रणाली से लैस होगा बरेली सिटी स्टेशन, 7.90 करोड़ रुपये से बदलेगी सूरत

Thu, 22 Jun 2023 06:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Jun 2023 06:14 PM IST
सार

अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से चार तक का सुंदरीकरण किया जाएगा। सभी प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं के लिए स्वचालित सीढ़ियों से लैस किया जाएगा।

विज्ञापन
beautification of bareilly city station will be done under Amrit Bharat Station Scheme
बरेली सिटी स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृत भारत योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल के बरेली सिटी रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए 7.90 करोड़ खर्च किए जाएंगे। वर्तमान में इज्जतनगर रेल मंडल के तहत सिटी स्टेशन से रोजाना नौ ट्रेनों का संचालन और अप-डाउन रोजाना 30 ट्रेनों का ठहराव होता है। स्टेशन को सीसीटीवी सर्विलांस प्रणाली से लैस किया जाएगा। स्टेशन को इंटरलॉकिंग प्रणाली से लैस करने का काम पहले ही पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से चार तक का सुंदरीकरण किया जाएगा। सभी प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं के लिए स्वचालित सीढ़ियों से लैस किया जाएगा। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। स्टेशन भवन का कार्याकल्प, बेहतर पार्किंग व्यवस्था के साथ ड्रिप प्रणाली पर आधारित हरित पट्टिका भी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Vande Bharat : उत्तराखंड के रामनगर से अयोध्या या मथुरा के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, बरेली में होगा ठहराव
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक कक्ष, यात्री प्रतीक्षालय और सर्विस रूम के फर्श को प्लेटफार्म सतह तक ऊंचा उठाने का काम भी किया जाएगा। प्लेटफार्म के पुराने शौचालय को तोड़कर यहां नया बुकिंग कार्यालय बनाया जाएगा। यात्रियों को शीतल जल मुहैया कराने के लिए चार वाटर कूलर भी लगाए जाएंगे। इज्जतनगर रेल मंडल ऊर्जा संरक्षण की दिशा में स्टेशन परिसर को सौर ऊर्जा पैनलों से लैस करेगा।

प्रतीक्षालय होगा वातानुकूलित

पहले चरण में सिटी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के लिए प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर विश्रामालय और प्रतीक्षालय को वातानुकूलित बनाया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों में प्री-कुलिंग चार्जिंग प्वाइंट भी लगाए जाएंगे। पीआरओ राजेंद्र सिं ने बताया कि सिटी स्टेशन के सुंदरी और आधुनिकीकरण का काम चालू वित्तीय वर्ष में ही शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed