{"_id":"61897e54456963225d35d467","slug":"be-alert-corona-infection-confirmed-in-three-women-bareilly-news-bly465458218","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहें सतर्क : तीन महिलाओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहें सतर्क : तीन महिलाओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के संक्रमित युवक की पत्नी और मां की रिपोर्ट मिली पॉजिटिव
विज्ञापन
सन सिटी विस्तार की रहने वाली एक महिला भी मिली कोरोना संक्रमित
बरेली। शून्य की ओर बढ़ रही कोरोना के सक्रिय संक्रमितों की तादाद अब फिर बढ़ने लगी है। रविवार को एक युवक के संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को तीन महिलाओं की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसमें महानगर की दो महिलाएं संक्रमित रहे युवक के परिवार से हैं, जबकि एक महिला सनसिटी विस्तार की रहने वाली है। जिले में अब सक्रिय संक्रमित की तादाद चार पहुंच गई है।
संक्रमित मिले व्यक्ति के परिजनों की सोमवार को एंटीजन जांच की गई। इसमें संक्रमित युवक की 56 वर्षीय मां और 30 वर्षीय पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जबकि परिवार में मौजूद अन्य लोग युवक के पिता और बेटा समेत नौकरानी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। मां और पत्नी में कोई लक्षण न होने की वजह से उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। सनसिटी विस्तार की रहने वाली 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। जो नोएडा से तीन नवंबर को घर पर दिवाली मनाने आई थी।
विज्ञापन
सर्विलांस सेल इंचार्ज डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि महिला नोएडा के सुंदरम सोसायटी में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत है। नोएडा जाने से पहले हल्की तबीयत खराब होने पर निजी लैब से कोरोना जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिवार में पति, इनकी छोटी बेटी और सास-ससुर हैं। महिला पति और बच्चे के साथ रविवार को नोएडा वापस चली गई थी। वहीं, होम आइसोलेशन में रहने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेंगलुरु के युवक की होगी जीनोम सीक्वेंसिंग
शासनादेश के तहत अतिसंवेदनशील राज्यों से आने वाले लोगों के संक्रमित मिलने पर उनकी जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत बेंगलुरु से वापस आए महानगर के युवक की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी संक्रमित मिले लोगों की जीनोम जांच हुई थी पर रिपोर्ट निगेटिव मिली थी।
दो लोग डेंगू और दो मलेरिया की चपेट में
सोमवार को स्वास्थ्य केंद्रों समेत जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे बुखार के डेंगू संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। इसमें से दो व्यक्ति डेंगू की चपेट में मिले। दो मलेरिया से ग्रसित मिले हैं। सीएमओ डॉ. बलबीर सिंह के मुताबिक सोमवार को 42 संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच कराई गई थी। दो संक्रमित मिलने के बाद अब तक जिले में 448 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं। वहीं, 2297 मलेरिया पीड़ित मिले हैं।
विज्ञापन
सन सिटी विस्तार की रहने वाली एक महिला भी मिली कोरोना संक्रमित बरेली। शून्य की ओर बढ़ रही कोरोना के सक्रिय संक्रमितों की तादाद अब फिर बढ़ने लगी है। रविवार को एक युवक के संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को तीन महिलाओं की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसमें महानगर की दो महिलाएं संक्रमित रहे युवक के परिवार से हैं, जबकि एक महिला सनसिटी विस्तार की रहने वाली है। जिले में अब सक्रिय संक्रमित की तादाद चार पहुंच गई है।