फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDC Member Perpetrates Heinous Act Against 12-Year-Old Girl in Bareilly

UP News: बरेली में 12 साल की बालिका से बीडीसी सदस्य ने की थी दरिंदगी, आत्महत्या के बाद खुला राज; गिरफ्तार

Wed, 06 May 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 06 May 2026 01:12 AM IST
सार

बरेली के मीरगंज इलाके में 12 साल की बालिका ने फंदा लगाकर जान दी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच की तो आरोपी जीशान का नाम सामने आया। पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना कबूल की है। 

विज्ञापन
BDC Member Perpetrates Heinous Act Against 12-Year-Old Girl in Bareilly
आरोपी जीशान - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची ने दुष्कर्म के बाद आत्महत्या कर ली थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बालिका से बीडीसी सदस्य जीशान ने दरिंदगी की थी। पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची का शव 27 अप्रैल को घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इसके बाद बच्ची के पिता ने 29 अप्रैल को हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने की। पुलिस ने बच्ची की मां और छोटी बहन के बयान दर्ज किए। इनके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने मंगलवार सुबह साप्ताहिक बाजार के पास से किशोरी के हत्यारोपी जीशान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ऐसे पकड़ा गया आरोपी 
इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि जीशान ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने बच्ची से दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जीशान की उम्र 26 वर्ष है और वह बीडीसी सदस्य है। मृतका की छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल की छुट्टी के बाद जीशान गांव के बाहर तालाब के पास मिलता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उसकी बहन से अश्लीलता करता था और घर शिकायत न करने के लिए कभी 20 तो कभी 50 रुपये देता था। गांव के कुछ लोगों को जीशान की इन हरकतों की जानकारी हो गई थी। इस कारण बच्ची अवसाद में रहने लगी थी। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी अवसाद के कारण बच्ची ने आत्महत्या की होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण लटकना बताया गया था, लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed