फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA will be developed two townships in Bareilly

UP News: यूपी के इस शहर में विकसित होंगी दो टाउनशिप, किसानों को मिलेगा 1327 करोड़ रुपये का मुआवजा

Sat, 15 Nov 2025 07:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Nov 2025 07:29 PM IST
सार

बरेली में पीलीभीत रोड स्थित नई टाउनशिप के लिए 1327 करोड़ की लागत से नौ गांवों की जमीन किसानों से अपने पक्ष में बीडीए लिखवाएगा। भूमि अधिग्रहण के एवज में किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। शनिवार को हुई बीडीए की बोर्ड बैठक में दो टाउनशिप विकसित करने के लिए स्वीकृति हो गई है। 

विज्ञापन
BDA will be developed two townships in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दो टाउनशिप विकसित करने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की बोर्ड बैठक में स्वीकृति हो गई है। इसमें पीलीभीत रोड स्थित नई टाउनशिप के लिए 1327 करोड़ की लागत से नौ गांवों की जमीन किसानों से अपने पक्ष में बीडीए लिखवाएगा। भूमि अधिग्रहण के एवज में किसानों को चार गुना मुआवजा भी बीडीए देगा। दूसरी औद्योगिक टाउनशिप के लिए बरेली-मीरगंज तहसील के लिए चार गांवों का चयन हुआ है। इसमें 125 हेक्टेयर भूमि का अधिगृहण किया जाएगा। बीडीए की बोर्ड बैठक में छह प्रस्तावों पर मुहर लगी है। पुष्टि को आए नौ प्रस्तावों को भी स्वीकृत किया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को बीडीए बोर्ड की बैठक मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें बीडीए उपाध्यक्ष मनिंकडन ए., सचिव वंदिता श्रीवास्तव और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य समेत नामित सदस्य शामिल हुए। बीडीए की महत्वकांशी योजनाओं में शामिल पीलीभीत बाईपास रोड स्थित नई टाउनशिप के लिए नौ गांवों की भूमि कर्क किए जाने का मामला उठा। 
विज्ञापन


इस प्रस्ताव में अडूपुरा जागीर, अहिलादपुर, आसपुर, खूबचंद, कुम्हरा, कलापुर, बरकापुर, मोहरनियां, हरहरपुर व नवदिया कुर्मियान की कुल 267.1443 हेक्टर भूमि अपने पक्ष में कराएगा। इसके लिए 820 गाटा (खेत) किसानों से लिए जाएंगे। वहीं भूमि की रकम से चार गुना अधिक रकम अदा की जाएगी। वहीं भूमि क्रय करने के दौरान आवासीय भूखंड 26,500 स्क्वायर मीटर और व्यावसायिक भूखंड 53 हजार स्क्वायर मीटर के हिसाब से बीडीए विक्रय करेगा। इस प्रस्ताव को बीडीए बोर्ड ने स्वीकृत कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

औद्योगिक टाउनशिप में बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर, वेयर हाउस
औद्योगिक टाउनशिप के लिए मीरगंज व बरेली तहसील के कुल चार गांवों की 125.48 हेक्टेयर भूमि का अधिगृहण किया जाएगा। इसमें बरेली तहसील का ग्राम रसूला चौधरी की 119.49, भिटौरा नौगवां की 2.30, चिटौली की 2.24 और रहपुरा जागीर की 1.44 हेक्टेयर भूमि शामिल होगी। यहां पर यहां इंडस्ट्रियल प्लॉट के साथ वेयर हाउस और ट्रांसपोर्ट नगर भी बनाया जाएगा। बीडीए के प्रस्ताव में इसकी भी स्वीकृति हुई है कि आवश्यकता होने पर बीडीए अधिक भूमि का भी अधिगृहण करेगा।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: रामगंगा नगर-ग्रेटर बरेली में भूखंडों के लिए लॉटरी का मौका, 12 दिसंबर तक होंगे आवेदन

रामगंगानगर का 2,281 वर्ग मीटर भूमि हो गई कॉमर्शियल
रामगंगानगर आवासीय योजना में 2,281 वर्ग मीटर भूमि को पेट्रोल पंप के लिए आरक्षित रखा गया था। इसके लिए चार बार भूखंड की नीलामी प्रक्रिया हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला। अब इस आरक्षित भूमि को कॉर्मशियल घोषित करने और पेट्रोल पंप के लिए अन्य जगह 350 वर्ग मीटर भूमि आरक्षित करने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया है।

सरयू इंक्लेव में आवंटित भूखंडों पर ब्याज होगा मुक्त
रामगंगा नगर आवासीय योजना में सेक्टर 10 में बसी सरयू एन्क्लेव में आवंटित भूखंडों पर देय धनराशी का ब्याज मुक्त किया जाएगा। प्रस्ताव छह में कहा गया कि आवंटित भूखंडों का ब्याज देय धनराशि पर मुक्त किया जाए। इस प्रस्ताव पर मुहर लगी है कि वित्तीय वर्ष के अंत तक अगर रकम जमा होती है तो ब्याज नहीं लिया जाएगा।

विवि की दीवार होगी गोल, हटेगी पुलिस चौकी
बीसलपुर चौराहे से नकटिया नदी तक लगभग 12 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की दीवार का कोना और पुलिस चौकी की वजह से काम में बाधा आ रही है। ऐसे में बोर्ड के सदस्य पार्षद राजेश अग्रवाल ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की दीवार को गोलाई में कर पुलिस चौकी को हटाया जाए। वहीं पुलिस चौकी के लिए दूसरी जमीन देने पर सहमति बनी है। यह अन्य प्रस्ताव के तहत रखे गए सुझाव में स्वीकृत हुआ है।

सेक्टर-8 में बनेगा साइंस पार्क
रामगंगा नगर में सेक्टर-8 में साइंस पार्क का निर्माण किया जाना है। इसके लिए पार्षद राजेश अग्रवाल ने सुझाव दिया कि पार्क ऐसा हो कि उसमें स्पेस की तरह तैरने का अनुभव हो। इस पर निर्णय हुआ कि कार्य किया जाए। इसको बनाने का व्यय बीडीए करेगा, वहीं मेनटेनेंस के लिए टिकट दर निर्धारित की जाएगी।

इन प्रस्तावों की भी की गई स्वीकृति

  • रामगंगा नगर आवासीय योजना सेक्टर-12 के पार्ट ले-आउट प्लान में आंशिक संशोधन।
  • रामगंगा नगर आवासीय योजना सेक्टर- 2 के पार्ट ले-आउट प्लान में आंशिक संशोधन।
  • रामायण वाटिका, स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स एवं कन्वेंशन सेंटर का संचालन व मेंटनेंस विशेषज्ञ फर्म को देने।
  • ग्रेटर बरेली सेक्टर-7 में नाथ पथ व्याख्या केंद्र के निर्माण की सैद्धान्तिक स्वीकृति।
  • डोरीलाल स्टेडियम में जिम्नास्टिक हॉल का निर्माण में प्रस्तावित विचलन की स्वीकृति के संबंध में।
  • बीडीए की 18 मीटर या उससे अधिक चौड़ी सड़कों के भूखंडो का आवंटन खुली बोली के माध्यम से।
  • सेवानिवृत नायब तहसीलदार व तीन सेवानिवृत लेखपाल को बीडीए में संविदा में रखने की स्वीकृति।
  • बरेली महायोजना-2031 के विकास क्षेत्र में चिह्नित छह जोन का जोनल प्लान तैयार करने के संबंध में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed