फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA sealed Horizon Harmony apartment built against the map in Bareilly

Bareilly News: नक्शे के विपरीत बना होराइजन हार्मनी अपार्टमेंट सील, पांच करोड़ रुपये बकाये का नोटिस जारी

Thu, 19 Jan 2023 11:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Jan 2023 11:20 AM IST
सार

बीडीए असिस्टेंट इंजीनियर के मुताबिक अपार्टमेंट का नक्शा जो पास हुआ था, उसे दनकिनार कर मनमुताबिक निर्माण कराया गया। अपार्टमेंट पर करीब पांच करोड़ की देनदारी भी बकाया है। कई नोटिस जारी करने के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं मिली। इसके बाद कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
BDA sealed Horizon Harmony apartment built against the map in Bareilly
बीडीए ने अपार्टमेंट को किया सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नक्शे को दरकिनार कर बनाए गए पीलीभीत बाईपास रोड स्थित होराइजन हार्मनी अपार्टमेंट को बीडीए ने बुधवार को सील कर दिया। इसके साथ ही बीडीए ने अपार्टमेंट के बिल्डरों को पांच करोड़ बकाया देनदारी का नोटिस भी जारी किया है। इस कार्रवाई से शहर समेत आसपास के इलाकों में अवैध निर्माण करा रहे लोगों में खलबली है। 

विज्ञापन

 
जांच में निर्माण कार्य मानकों के विपरीत होने की पुष्टि के बाद लगातार निर्माणदायी फर्म प्रिंसियस बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मनविंदर सिंह छाबड़ा और हरप्रीत सिंह को बीडीए की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा था। करीब साल भर क्रमवार नोटिस जारी होने के बाद भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बीडीए के अफसर प्रवर्तन टीम के साथ अपार्टमेंट पहुंचे। टीम ने अपार्टमेंट में रह रहे परिवारों से सीलिंग के संबंध में जानकारी दी। किसी तरह की कोई आपत्ति न होने पर टीम ने सीलिंग की कार्रवाई शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नक्शे के विपरीत हुआ निर्माण

बीडीए असिस्टेंट इंजीनियर अनिल कुमार के मुताबिक अपार्टमेंट का नक्शा जो पास हुआ था, उसे दनकिनार कर मनमुताबिक निर्माण कराया गया। अपार्टमेंट पर करीब पांच करोड़ की देनदारी भी बकाया है। अपार्टमेंट के खिलाफ उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की संबंधित धाराओं के तहत सीलिंग की कार्रवाई हुई है। 

अपार्टमेंट निर्माण में फरार भूमाफिया की भूमिका

बताया जाता है कि होराइजन हार्मनी अपार्टमेंट का निर्माण एक फरार भूमाफिया के संरक्षण में हुई थी। संबंधित भूमाफिया पर सीलिंग की जमीन की फर्जी तरीके से खरीद-फरोख्त का मुकदमा दर्ज है। कई मुखौटा फर्म के जरिये वह जमीन का कारोबार कर रहा था। 

छापामारी के दौरान 40 बोरे कागजात भी बरामद हुए थे। संबंधित आरोपी अभी फरार चल रहा है। पुलिस कई जिलों में दबिश का दावा कर रही है। असिस्टेंट इंजीनियर अनिल कुमार के मुताबिक बीडीए सीमा के तहत बगैर प्राधिकरण की अनुमति के जो भी निर्माण किए जा रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। 

अपार्टमेंट में रह रहे हैं 20 परिवार

होराइजन हार्मनी अपार्टमेंट में करीब सौ से ज्यादा टू और थ्री बीएचके के फ्लैट्स हैं। प्राधिकरण की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची तो लोग घबरा गए। उन्होंने आवागमन के लिए रास्ता देने की मांग टीम से की। अपार्टमेंट में आवाजाही के लिए दो गेट बनाए गए हैं। टीम ने रहे रहे लोगों की सहूलियत के लिए दो में से एक गेट को ही सील किया। दूसरा खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed