फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA office shifted to Ramganganagar, will open for public from Monday

Bareilly News: रामगंगानगर में बीडीए दफ्तर शिफ्ट, जनता के लिए सोमवार से खुलेगा

Thu, 17 Apr 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
BDA office shifted to Ramganganagar, will open for public from Monday
बरेली। प्रियदर्शनीनगर से बीडीए का दफ्तर बुधवार को रामगंगानगर में शिफ्ट हो गया है। सुंदरकांड का पाठ कराने के बाद अफसरों ने शाम से ही नए कार्यालय में बैठना शुरू कर दिया है, लेकिन कार्यालय सोमवार से पूरी तरह से जनता के लिए संचालित होने लगेगा।
विज्ञापन

भूतल समेत चार तलों का वातानुकूलित दफ्तर करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ। सजाने-संवारने का काम अंतिम दौर में है। अधिकारियों और कर्मचारियों के कक्ष बैठने के लिए तैयार हो गए हैं। उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बुधवार को विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा नए कार्यालय में ही है। सचिव योगेंद्र कुमार ने कक्षों में व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने बताया कि अधिकतर रिकाॅर्ड पहुंच गए हैं। कार्यालय पूरी तरह सोमवार से जनता के लिए समर्पित हो जाएगा। नए कार्यालय में ही जनसमस्याओं का समाधान होगा, लेकिन बृहस्पतिवार का प्राधिकरण दिवस पुराने कार्यालय प्रियदर्शनी नगर में ही सुबह दस बजे से होगा।
विज्ञापन

कहां क्या मिलेगी सुविधा
भूतल पर वीसी, सचिव, संयुक्त सचिव के कार्यालय के साथ-साथ कॉन्फ्रेंस रूम है। बैंकिंग भी सुविधा मिलेगी। प्रथम तल पर अभियंत्रण विभाग है। मुख्य अभियंता से लेकर अवर अभियंता तक इसी तल पर अपने केबन में मिलेंगे। द्वितीय तल पर संपत्ति विभाग, प्रवर्तन और नियोजन विभाग है। सीटीपी के अलावा सभी सेक्टरों के लिपिक इसी तल पर मिलेंगे। तीसरे तल पर रीजनल फूड कंट्रोल (आरएफसी) का कार्यलय बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन बिल्डिंग से बचेगी बिजली
16400 वर्ग मीटर में बीडीए दफ्तर बना है। ग्रीन बिल्डिंग के नियमों को ध्यान में रखकर इसे बनाया गया है। इससे जहां प्राकृतिक रोशनी का उपयोग अधिकतम होगा। वहीं तापमान भी बिल्डिंग के अंदर बिना एसी के ही नियंत्रित बना रहेगा। इससे बिजली की खपत भी कम होगी। बिल्डिंग में 100 केवीए का सोलर सिस्टम लगाया गया है। इसे 200 केवीए करने की तैयारी है। रेन वाटर वाटर रीचार्ज के लिए भी सिस्टम है। बारिश का पानी कार्यालय से रामायण वाटिका की सिंचाई और तालाब में जमा होने के लिए जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed