फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA demolished illegal colonies with bulldozer in Bareilly

बरेली में फिर चला बुलडोजर: 75 बीघा भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियां ढहाईं; जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट

Sat, 18 Nov 2023 05:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Nov 2023 05:48 AM IST
सार

बरेली में अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। बीडीए ने शुक्रवार को 75 बीघा में बसाई जा रही कॉलोनियों को ढहा दिया। लोगों से अपील भी की है कि संपत्ति खरीदते समय मानचित्र स्वीकृति संबंधी सभी कागजात जांच लें।

विज्ञापन
BDA demolished illegal colonies with bulldozer in Bareilly
बुलडोजर से उखाड़ी गई सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने शुक्रवार को बड़ा बाइपास के गांव अहलादपुर में 75 बीघा जमीन पर बसाई जा रही दो अवैध कॉलोनियों को ढहा दिया। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को पांच अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी। 

विज्ञापन


बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि अहलादपुर पुलिस चौकी के पास 45 बीघा जमीन पर कॉलोनाइजर प्रेम यादव और केपी कनौजिया कॉलोनी बसा रहे थे। सड़क, चहारदीवारी और नालियों का निर्माण करा लिया था। बिजली के पोल भी लग चुके थे। मानचित्र मांगने पर नहीं दिखा सके। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: फिर चला बुलडोजर... यहां पांच अवैध कॉलोनियों पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई; मची खलबली
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्षेत्र में सियाराम साहू कुंज वाटिका के नाम से 30 बीघा में कॉलोनी बसा रहे थे। उनके पास भी मानचित्र नहीं था। दोनों अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करा दिया गया। ध्वस्तीकरण के दौरान सहायक अभियंता हरीश कुमार, अवर अभियंता सुनील गुप्ता, एसके सिंह मौजूद रहे। 

बीडीए वीसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत कार्रवाई की गई है। लोगों से अपील भी की है कि संपत्ति खरीदते समय मानचित्र स्वीकृति संबंधी सभी कागजात जांच लें।

एक दिन पहले यहां हुई थी कार्रवाई
बृहस्पतिवार को बिलवा रोड पर गांव आसपुर में कार्रवाई हुई थी। यहां हरवंश यादव दो जगह 20 बीघा व 10 बीघा भूमि पर कॉलोनी विकसित कर रहे थे। इसी गांव में गौरव अरोड़ा भी छह बीघा में कॉलोनी बसा रहे थे। चहारदीवारी और सड़क का निर्माण भी कर लिया था। 

इसी तरह बड़ा बाईपास पूरनपुर रोड पर इलयास 10 बीघा में अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। बड़ा बाईपास के ही सैदपुर चुन्नी पर शेर बहादुर 15 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण कर रहे थे। बुलडोजर चलाकर सभी कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed