फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA cracks down on illegal occupants, begins audit of city lands

Bareilly News: अवैध कब्जेदारों पर बीडीए सख्त, शहर की जमीनों का ऑडिट शुरू

Mon, 04 May 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 04 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
BDA cracks down on illegal occupants, begins audit of city lands
जमीनों के दुरुपयोग और अवैध कब्जों को रोकने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने मास्टर प्लान 2031 के प्रभावी होते ही ग्रीन बेल्ट, पार्कों, नजूल और नदी किनारे की जमीनों का ऑडिट शुरू किया है। इसका उद्देश्य सरकारी और संरक्षित जमीनों पर हो रहे कब्जे को रोकना और योजनागत भूमि को भू-माफिया के चंगुल से मुक्त कराना है।
विज्ञापन

प्राधिकरण की इस नई रणनीति के तहत उन सभी भूखंडों का सत्यापन किया जा रहा है जो मास्टर प्लान में सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित हैं। बीडीए की ओर बताया कि जो जमीनें पार्क, हरित पट्टी या क्रीड़ा स्थल के लिए चिह्नित हैं, उन पर किसी भी प्रकार का निर्माण या खरीद-फरोख्त अवैध माना जाएगा। रजिस्ट्रार कार्यालय से यह पता लगाया जा रहा है कि संरक्षित श्रेणी की जमीनों को किन लोगों ने बेचा और किन खरीदारों को झांसा दिया गया। इसके आधार पर अवैध लेनदेन में शामिल कॉलोनाइजरों और कब्जाधारियों की सूची तैयार की जा रही है, जिन पर जल्द ही कार्रवाई होनी तय है।
विज्ञापन

बीडीए ने मास्टर प्लान के अंतर्गत चिह्नित जमीनों की रजिस्ट्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही, शहर के बाहरी इलाकों में अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले सिंडिकेट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ऑडिट की इस प्रक्रिया में बंधक जमीनों के सत्यापन को भी प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि किसी वित्तीय संस्थान या विभाग के पास गिरवी रखी गई भूमि को धोखाधड़ी से दोबारा न बेचा जा सके। अधिकारियों के मुताबिक, इससे न केवल नियोजित विकास को गति मिलेगी, बल्कि आम जनता भी जमीन के नाम पर होने वाली ठगी से बच सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed