फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA bulldozers target illegal construction in Bareilly

Bareilly News: अवैध निर्माण पर फिर चला बीडीए का बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से मची खलबली

Tue, 23 Sep 2025 10:38 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Sep 2025 10:38 AM IST
सार

बरेली में बीडीए ने एक बार फिर अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है। बीडीए की टीम ने सोमवार को गांव सैदपुर खजुरिया और उमरिया में कराए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। 

विज्ञापन
BDA bulldozers target illegal construction in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने बिथरी चैनपुर क्षेत्र स्थित सैदपुर खजुरिया एवं उमरिया में अवैध तरीके से कॉलोनियां विकसित करने वालों के इरादों पर पानी फेर दिया। टीम ने सोमवार को छह स्थानों पर बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त कराए गए। गांव सैदपुर खजुरिया में आरिफ गाजी ने लगभग 7000 वर्गमीटर क्षेत्रफल, तौफीक खान ने लगभग 5000 वर्गमीटर क्षेत्रफल, बंटी खान ने लगभग 3000 वर्गमीटर में कॉलोनी बनाने के लिए साइट प्लान स्वीकृत कराए बगैर अवैध निर्माण कराया। 

विज्ञापन


इसकी सूचना पर प्रवर्तन दल पहुंचा और साइट ऑफिस तथा सड़क आदि के निर्माण को ध्वस्त कराया। उमरिया में जहीर, आसिम और नसीम ने लगभग 5000 वर्गमीटर क्षेत्रफल, वाहिद खान व उवैस खान ने लगभग 1500-1500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में भूखंडों का चिह्नाकंन करते हुए साइट ऑफिस आदि के लिए निर्माण कार्य कराए। निर्माण को बीडीए की टीम ने गिरवा दिया। बीडीए की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से अवैध तरीके से कॉलोनियां विकसित करने वालों में खलबली मची रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed