फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA

बीडीए ने ग्रीन बेल्ट में बन रही दो कॉलोनी ध्वस्त कीं

Wed, 22 Jan 2020 06:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
BDA
बड़ा बाईपास और सैदपुर चुन्नीलाल में बिल्डर बना रहे थे कॉलोनी
विज्ञापन

बरेली। बड़ा बाईपास और भोजीपुरा के गांव सैदपुर चुन्नीलाल में ग्रीन बेल्ट पर अवैध तौर से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। बीडीए की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों ही कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।
बड़ा बाईपास रोड पर थाना इज्जतनगर के मुड़िया अहमदनगर में भूपेंद्र कुर्मी और विनोद कुमार 19 बीघा क्षेत्रफल पर महाराजा अग्रसेन सिटी नाम से कॉलोनी विकसित कर रहे थे, जबकि यह जगह बीडीए की महायोजना में ग्रीन बेल्ट के लिए चिह्नित है। इस मामले को लेकर बीडीए ने बिल्डरों को नोटिस देते हुए रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा भोजीपुरा के गांव सैदपुर चुन्नीलाल में गाटा संख्या-393 पर मोहम्मद गुलाम साबिर पुत्र शेरबहादुर अनधिकृत तौर से ग्रीन बेल्ट पर आर्यन सिटी के नाम से कॉलोनी विकसित कर रहे थे। नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गुलाम साबिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस दोनों ही मामलों में आदेश के बाद बीडीए की टीम ने सोमवार को इज्जतनगर और भोजीपुरा थाना पुलिस के सहयोग से अवैध कॉलोनियों को जेसीबी से माध्यम से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीए के अधिकारियों ने जनता को आगाह किया है कि वह अनधिकृत कॉलोनियों में भूखंड और आवासों की खरीद न करें। ऐसे मामलों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed