फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA

नए पोर्टल से नक्शा पास करने में बीडीए का सिस्टम फेल

Wed, 25 Dec 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
BDA
नए पोर्टल में जटिलताओं की वजह से पास नहीं हो सका एक भी नक्शा
विज्ञापन

बीडीए में नहीं बनी हेल्प डेस्क, आर्किटेक्ट भी नहीं कर पा रहे समाधान
भवन स्वामियों की दिक्कत देख बीडीए वीसी ने शासन को भेजी रिपोर्ट
बरेली। बीडीए से नक्शा पास कराने में होने वाली धांधली रोकने के लिए यूपीओबीपीएएस नाम से नया पोर्टल शुरू हो गया है लेकिन इसमें तकनीकी दिक्कतों की वजह से भवन स्वामियों के नक्शे पास नहीं हो पा रहे हैं। नक्शा पास कराने का पुराना सिस्टम बंद हो चुका है, जबकि आटोमैटिक नक्शा पास कराने के नए सिस्टम में इतनी जटिलताएं हैं कि ऑर्किटेक्ट तक को समझ नहीं आ रहा कि उसमें भवन संबंधी डाटा कैसे फीड करें? यही वजह है कि नए पोर्टल के दो महीने से चालू होने के बावजूद बीडीए इसके जरिये अब तक एक भी नक्शा पास नहीं कर सका है। इसमें बड़ी दिक्कत यह भी है कि बीडीए में इस पोर्टल के लिए अब तक हेल्प डेस्क ही नहीं बनी है। बीडीए उपाध्यक्ष ने नए पोर्टल को लेकर आ रही समस्याओं को लेकर रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
यूपीओबीपीएएस पोर्टल में भवन स्वामियों को आर्किटेक्ट की मदद से नक्शे का पूरा डाटा अपलोड करना है। इसमें यह ब्योरा भी देना है कि भवन का कवर्ड और कॉरपेट एरिया कितना है। सेटबैक और डेंसिटी आदि का रिकॉर्ड भी देना है। इस सॉफ्टवेयर की खासियत यह है कि इसमें बीडीए के मानक पूरे होने पर भवन स्वामी का नक्शा खुद ब खुद पास हो जाएगा। इसमें बीडीए के इंजीनियरों की रिपोर्ट और सर्वे की कोई जरूरत नहीं है। इससे नक्शा पास कराने में होने वाली गड़बड़ी की कोई गुंजाइश ही नहीं है, जबकि अभी नक्शा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ रहा था। इसके बाद बीडीए स्टाफ के सर्वे के बाद नक्शे को मंजूरी दी जा रही थी। नक्शा पास कराने के सिस्टम में दिक्कत यह आ रही है कि उसमें नक्शा संबंधी सूचनाओं को अपलोड करना काफी पेचीदा है। जरा सी चूक से नक्शा पास नहीं हो रहा। हालांकि कुछ दिन पहले शहर के कई आर्किटेक्ट को इसकी ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है, लेकिन शासन से बीडीए में हेल्प डेस्क न शुरू होने से तमाम खामियों का निस्तारण नहीं हो पा रहा। यही वजह है कि नया पोर्टल शुरू होने के बाद दो महीने में एक भी नक्शा पास नहीं हो सका है। बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने नए सॉफ्टवेयर को लेकर आ रही दिक्कत के बारे में शासन को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


व्यावसायिक नक्शा पास कराने वालों के लिए अभी पुराना सिस्टम
बीडीए ने आवासीय भवनों के नक्शे पास कराने के लिए भले ही नया सिस्टम लागू कर दिया हो लेकिन व्यावसायिक भवनों के नक्शे अब भी पुरानी व्यवस्था से ही पास किए जा रहे हैं। आवेदन अब लोड होने के बाद बीडीए का संबंधित जेई और एई की रिपोर्ट के आधार पर नक्शे जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्शा पास कराने के लिए यूपीओबीपीएएस पोर्टल को लेकर दिक्कत आ रही है। इस वजह से नक्शे पास नहीं हो पा रहे हैं। इस समस्या को लेकर आज लखनऊ में बैठक हुई है। मैंने पूर्व में भी शासन को इस समस्या से अवगत करा दिया है। -दिव्या मित्तल, बीडीए उपाध्यक्ष


नक्शा पास कराने का नया सिस्टम गड़बड़ी रोकने में काफी कारगर है लेकिन इसमेें कुछ तकनीकी जटिलताएं हैं। लोगों के सहयोग के लिए ट्रेंड स्टाफ होना चाहिए, लेकिन इनकी नियुक्ति अब तक नहीं हुई है। -अनिल सक्सेना, ऑर्किटेक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed