{"_id":"5deaacf28ebc3e1be15e4d11","slug":"bda-bareilly-news-bly386944924","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय नक्शे पर बना लिया शॉपिंग कांप्लेक्स, बीडीए ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय नक्शे पर बना लिया शॉपिंग कांप्लेक्स, बीडीए ने किया सील
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीपुरम में कार्रवाई, प्रेमनगर थाना पुलिस को भी दी सूचना
विज्ञापन
बरेली। आवासीय नक्शा पास कराकर उस पर शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण कराने पर बीडीए ने उसे सील कर दिया है। अवैध निर्माण स्थल पर बीडीए की सीलिंग की कार्रवाई को कोई खुदबुर्द न कर सके, इसके लिए प्रेमनगर थाना पुलिस को इसकी लिखित सूचना भी दे दी गई हे।
डीडीपुरम में छाया रस्तोगी पत्नी अनिल रस्तोगी ने बीडीए की दीनदयालपुरम आवासीय योजना के भूखंड प्लाट संख्या-ए-21 पर आवासीय नक्शा स्वीकृत कराया था, लेकिन बेसमेंट में दुकानें और बाकी फ्लोर के भवन का आवास की जगह व्यावसायिक इस्तेमाल शुरू कर दिया। अवैध निर्माण को लेकर बीडीए ने नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत भवन स्वामी को नोटिस जारी किया, इसके बावजूद अवैध तरीके से निर्माण और भवन का इस्तेमाल किया जाता रहा। इस पर शुक्रवार को बीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण स्थल को सील कर दिया।
भवन स्वामियों के अवैध निर्माण खुद तोड़ने के लिए ले ली मोहलत
कुछ लोगों ने बड़ा बाईपास अहलादपुर पर नियम विरुद्ध तरीके से निर्माण करा लिया है। यह अवैध निर्माण छह दिसंबर को ध्वस्त किया जाना प्रस्तावित था। कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडीएम सिटी महेंद्र सिंह ने एसडीएम सदर को बतौर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिया था। शुक्रवार को ध्वस्तीकरण के लिए बीडीए की टीम मौके पर गई तो अवैध निर्माण करने वाले भवन स्वामियों ने कुछ वक्त मांगते हुए खुद ही अनाधिकृत निर्माण तोड़ने की बात कही। इसके बाद बीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कुछ दिन के लिए स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
डीडीपुरम में आवासीय नक्शे पर बनाए गए एक शॉपिंग कांप्लेक्स को सील कर दिया गया है, जबकि अहलादपुर में चिह्नित भवन स्वामी खुद ही अवैध निर्माण तोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। लिहाजा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कुछ दिन के लिए रोक दी है। -दिव्या मित्तल, बीडीए वीसी