फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   B.Com student caught copying by phone in Bareilly College

Bareilly News: बरेली कॉलेज में फोन से नकल करते पकड़ा गया बीकॉम का छात्र

Sun, 17 Dec 2023 05:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 17 Dec 2023 05:21 PM IST
सार

प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने निरीक्षण के दौरान दोपहर वाली पाली में बीकॉम तृतीय सेमेस्टर का छात्र नकल करते हुए पकड़ा। इस पर उससे पूछताछ की गई।

विज्ञापन
B.Com student caught copying by phone in Bareilly College
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

बरेली कॉलेज में इन दिनों स्नातक स्तर की पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। शनिवार को चार हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने निरीक्षण के दौरान फोन से नकल करते हुए बीकॉम के एक छात्र को पकड़ा। इसके बाद उत्तरपुस्तिका और नकल सामग्री सील कर दी गई।

विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया कि तीनों पालियों में हो रही परीक्षा में लगातार चेकिंग की जा रही है। निरीक्षण के दौरान दोपहर वाली पाली में बीकॉम तृतीय सेमेस्टर का एक छात्र मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया। इस पर उससे पूछताछ की गई। उसकी उत्तरपुस्तिका को सील कर फोन में मौजूद नकल सामग्री का प्रिंट निकाला गया। छात्र से पत्र लिखवाया गया है। उसके बाद परीक्षा के लिए नई उत्तर पुस्तिका दी गई। दोनों पुस्तिकाओं और नकल सामग्री को सील कर विवि भेजा जाएगा। साथ ही इसकी सूचना भी तत्काल विवि में दे दी गई है।
विज्ञापन


परीक्षा भवन के सामने लगाए वाहन
कॉलेज में परीक्षाओं के चलते बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। उसके बाद भी शनिवार को परीक्षा भवन के सामने ही बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों को खड़ा किया गया। इससे परीक्षा खत्म होने के बाद कक्षाओं से निकल रहे परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बेतरतीब खड़े वाहनों में स्टाफ से लेकर छात्रों तक की गाड़ियां शामिल थीं। प्रो. आलोक खरे ने कहा कि परीक्षा भवन के सामने वाहन पार्क नहीं करना चाहिए। इस पर सख्ती की जाएगी। ताकि परीक्षार्थियों को आवागमन में दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed