{"_id":"5a0220464f1c1bd0408b5439","slug":"barely-students-will-not-be-angry-with-bareilly-students-prize","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेइज्जती से बरेली के छात्रों में गुस्सा, बोले नहीं बंटने देंगे प्राइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेइज्जती से बरेली के छात्रों में गुस्सा, बोले नहीं बंटने देंगे प्राइज
बरेली
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी हॉस्टल की घटना के बाद कैंपस के छात्रों में जबरदस्त गुस्सा है। वे इसे अपनी बेइज्जती मान रहे हैं। छात्रों ने धमकी दी कि बुधवार को होने वाले एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन समारोह नहीं होने देंगे। यूनिवर्सिटी बंद कराई जाएगी। छात्रों का कहना है कि मामले में विश्वविद्यालय को ठोस कार्रवाई करनी होगी। अब बुधवार को प्रतियोगिता के बाकी मुकाबलों पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
पीजी हॉस्टल के छात्रों का कहना था कि हमारे साथ रहकर हमारे ही साथियों को पीटा गया है, इसे कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं। यही वजह थी कि वबाल की सूचना जैसे ही हॉस्टल के बाकी छात्रों तक पहुंची तो सब पीजी हॉस्टल की तरफ दौड़ पड़े और हॉस्टल को चारों तरफ से घेर लिया। छात्र इस बात पर चार घंटे तक अड़े रहे कि खिलाड़ियों को बाहर निकाला जाए बाकी वे खुद देख लेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन और हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। अब छात्रों ने बुधवार को यूनिवर्सिटी बंद कराने का एलान किया है। वहीं देर रात पीजी हॉस्टल छावनी में तब्दील रहा। दस थानों की पुलिस हॉस्टल में जुटी रही। करीब साढ़े चार घंटे चले वबाल के बाद हॉस्टल के छात्र अपने कमरों में पहुंचे।
दोपहर में संज्ञान ले लेते तो नहीं होता बवाल
हॉस्टल प्रशासन अगर दोपहर में ही मामले का संज्ञान ले लेता तो शायद इतना बवाल न होता। छात्रों ने खिलाड़ियों द्वारा टाइल्स तोड़ने की सूचना वार्डन को दी थी। शिकायत को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। खिलाड़ियों ने शाम को भी जमकर नशा किया और फिर वबाल कर दिया।
विज्ञापन
छात्र नशा भी करते हैं हॉस्टल में
पीजी हॉस्टल के छात्रों ने बताया कि कुछ एथलीट नशे के इंजेक्शन और टेबलेट से लेते थे। दो दिन से वे लगातार नशा लेकर गाली गलौज कर रहे थे। मंगलवार को भी उन्होंने जबरदस्त नशा किया और बवाल किया।
विवि के दो छात्र हुए घायल
वबाल में हॉस्टल के दो छात्र भी घायल हुए। मनमीत के सिर और शेखर देवल के हाथ में चोट लगी है। चार छात्रों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दो ट्रैक और एक बस बुलाई। करीब तीन सौ छात्र थे उनको इन वाहनों से बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। सभी छात्र रात में ही अपने घर लौटने को कह रहे थे।