{"_id":"689a5dc267e6b1aaef021ab4","slug":"bareillys-mahi-selected-in-national-team-for-taekwondo-competition-bareilly-news-c-4-vns1074-702027-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए बरेली की माही का राष्ट्रीय टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए बरेली की माही का राष्ट्रीय टीम में चयन
विज्ञापन
कानपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण व कांस्य
बरेली। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बरेली की माही ने स्वर्ण व कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की टीम में हुआ है।
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया अस्तिमा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में माही ने पूमसे ग्रुप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वर्ण पदक के साथ एकल श्रेणी में कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में विजयी होकर लौटी माही का सोमवार को शहर में जोरदार स्वागत किया गया। ओलंपिक एसोसिएशन के चेयरमैन विनय खंडेलवाल ने उन्हें सम्मानित किया। बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद अकमल खान, कोच साक्षी बोरा समेत अध्यक्ष विमल मिश्रा ने माही को बधाई दी। संवाद