फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly zone , including two captains will receive 30 honor

बरेली जोन के दो कप्तानों समेत 30 को मिलेगा सम्मान

Tue, 26 Jan 2016 01:54 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 26 Jan 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सराहनीय और उत्कर्ष सेवा के लिए बरेली जोन के दो कप्तानों समेत करीब तीस पुलिस वालों का गणतंत्र दिवस पर सम्मान किया जाएगा। एसटीएफ बरेली के प्रभारी उप निरीक्षकअजय सिंह यादव को डीजीपी लखनऊ में सराहनीय सेवा सम्मान देंगे जबकि अन्य को अपने-अपने जिलों में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

 एसएसपी मुरादाबाद नितिन तिवारी एसपी रामपुर साधना गोस्वामी, संभल के उप निरीक्षक नागरिक पुलिस संतोष कुमार त्यागी, मुरादाबाद के आरक्षी कपिल कुमार, अमरोहा के आरक्षी रविंद्र कुमार, बरेली के आरक्षी चालक विनोद कुमार और पीलीभीत के आरक्षी सत्येंद्र कुमार को पुलिस विभाग में उल्लेखनीय और असाधारण कार्यों के लिए प्रशंसा चिह्न दिया जाएगा।
विज्ञापन

बदायूं के पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह, संभल के उप निरीक्षक कुंज बिहारी, बदायूं के मुख्य आरक्षी श्याम सिंह, शाहजहांपुर के मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार शर्मा और कमल सिंह, आठवीं वाहिनी के हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह यादव और राजबहादुर को दीर्घ एवं सराहनीय सेवा के लिए डीजीपी की ओर से पुलिस पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कर्ष और सराहनीय सेवा सम्मान बरेली जोन के आईजी विजय सिंह मीना के स्टाफ अफसर इंस्पेक्टर अख्तर सज्जाद, अमरोहा के उप निरीक्षक मान सिंह, आरक्षी नरेंद्र सिंह, ओमपाल शर्मा, रामपुर के एचसीपी पवेंद्र कुमार, एसएसपी बरेली के स्टेनो एसआई (एम)आशुलिपिक सुरजीत सिंह, बरेली के एचसीपी सुभाषचंद्र यादव, उप निरीक्षक खेमसिंह जलाल, महिला आरक्षी मोहिनी माथुर, बिजनौर के उप निरीक्षक चंद्रवीर सिंह, पीलीभीत के उप निरीक्षक घनश्याम बहादुर, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार सिंह, मुरादाबाद के उप निरीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह, संभल के एएसआई (एम) घर्मेंद्र सिंह मलिक को दिया जाएगा। आठवीं वाहिनी पीएसी से मुख्य आरक्षी संजय कुमार शर्मा और बृजरत्न कुमार को प्रशंसा चिह्न दिया जाएगा।


डीआईजी राठौर को मिलेगा राष्ट्रपति पदक
बरेली। हाल ही में तबादला होकर पीएसी मुख्यालय गए डीआईजी आरकेएस राठौर को विशिष्ट सेवाओं केलिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा हुई है। उन्हें बरेली में विशिष्ट सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर डीपीपी जावीद अहमद यह पदक प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed