फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Weather Wednesday the coldest day since January in Bareilly

Bareilly Weather: जनवरी में अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार, कोहरे की वजह से बेंगलुरू की फ्लाइट निरस्त

Wed, 17 Jan 2024 06:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Jan 2024 06:36 PM IST
सार

बरेली में सर्दी का सितम जारी है। बुधवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। आगे भी दो दिन तक यही स्थिति बने रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Bareilly Weather Wednesday the coldest day since January in Bareilly
बरेली में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से तापमान में गिरावट का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बरेली में शीतलहर और कोहरे की वजह से अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से 11 डिग्री कम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कोहरे के कारण बेंगलुरू-बरेली की फ्लाइट निरस्त रही। एयरलाइंस प्रतिनिधि के मुताबिक फ्लाइट बेंगलुरू से वाया मुंबई बरेली पहुंचती है, लेकिन उत्तर भारत में घने कोहरे के प्रकोप के चलते फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी। 

विज्ञापन


दृश्यता 15 से 50 मीटर रही। न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से 6.6 डिग्री कम 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह कोहरे के बीच लोग जागे। घर की छत, आंगन, सड़कें सभी शीत से तर रहीं। मौसम विभाग ने अभी दो दिन और शीत दिन का अलर्ट जारी किया है। बुधवार जनवरी का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा।
विज्ञापन


फिलहाल बनी रहेगी कोल्ड डे की स्थिति
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक निम्न वायुमंडल में स्थिरता से दिन में धूप निकलने की स्थिति नहीं बन सकी। लिहाजा, बेहद घना कोहरा छाया रहा। तापमान में गिरावट होने से सीवियर कोल्ड डे यानी शीत दिवस की स्थिति बनी रही। आगे भी दो दिन तक यही स्थिति जारी रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद हवा की दिशा बदलने के आसार हैं। हालांकि, शीतलहर का असर जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवीं बार निरस्त हुई बेंगलुरू की उड़ान
घने कोहरे की वजह से हवाई यातायात फिर प्रभावित रहा। इस सीजन में बंगलुरू की फ्लाइट पांचवीं बार निरस्त कर दी गई। एयरलाइंस के मुताबिक बंगलुरू से मुंबई तक पहुंची फ्लाइट बरेली में कोहरे के चलते दृश्यता न मिलने की आशंका पर निरस्त की गई।

दो दिन पहले 15 जनवरी को भी बंगलुरू की फ्लाइट निरस्त हो गई थी। एयरलाइंस के प्रतिनिधि के मुताबिक बंगलुरू से सुबह 4.47 बजे एयरबस ने उड़ान भरी थी। दो घंटे बाद 6.27 बजे मुंबई में इसकी लैंडिंग हुई। यहां से 11.35 बजे बरेली के लिए उड़ान होनी थी, मगर यहां घने कोहरे की वजह से ऊपरी वायुमंडल में दृश्यता शून्य होने से फ्लाइट निरस्त करने का निर्णय लिया गया। 

इसकी सूचना मेसेज और ई-मेल से यात्रियों को दी गई। सभी का किराया लौटाया गया। एयरलाइंस के प्रतिनिधि के मुताबिक आगे भी परिस्थितियां अनुकूल न होने पर फ्लाइट निरस्त हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed