फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Weather Update cold day alert on 31 december

Bareilly Weather: कड़ाके की ठंड से कांपा बरेली शहर, कोल्ड डे का अलर्ट; ऐसे करें सर्दी से बचाव

Sun, 31 Dec 2023 08:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Dec 2023 08:58 AM IST
सार

बरेली में बीते पांच दिनों से धूप नहीं खिली है, जिससे कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग ने रविवार को कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। एक जनवरी को फिर घना कोहरा छा सकता है। 

विज्ञापन
Bareilly Weather Update cold day alert on 31 december
रेलवे स्टेशन पर ठंड से बचाव के लिए कंबल ओढ़े बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कड़ाके की ठंड जारी है। रविवार को भी धूप खिलने के आसार नहीं है। सुबह से कोहरा छाया हुआ है। आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। शीतलहर से लोगों की कंपकपी छुट रही है। इससे पूर्व शनिवार को भी शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। दोपहर डेढ़ बजे निकली हल्की धूप भी बेअसर रही। इस बीच सर्द हवा शरीर को चुभती रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के बाद सामान्य से पांच डिग्री कम 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। फिर घना कोहरा छाने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक कोहरे के चलते वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतनी होगी। सड़क दुर्घटनाओं की आशंका जताई है। परिवहन और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। रैन बसेरों में बेहतर इंतजाम का सुझाव दिया है।

विज्ञापन

ठंड से बचाव के लिए उपाय
- त्वचा पर कोल्ड क्रीम लगाएं। जोर से न रगड़ें।
- मौसमी सब्जी और फल खाएं। गुनगुने पानी पीएं।
- सूखे कपड़े पहनें। गीले कपड़ों में ज्यादा देर न रहें।
- ठंड से शरीर के सुन्न स्थान को गर्म पानी से धोएं।
- कमरे में हीटर जलाने पर वेंटिलेशन बनाएं रखें।
- बिजली उपकरणों का प्रयोग में सावधानी बरतें।
- प्रभावित त्वचा काली पड़े तो डॉक्टर से संपर्क करें।

बेंगलुरू की फ्लाइट निरस्त, लौटाया किराया
घने कोहरे से बरेली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए सिग्नल न मिलने की आशंका से शनिवार को बेंगलूरू की फ्लाइट निरस्त कर दी गई। इससे बेंगलूरू जाने का इंतजार कर रहे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। कुछ ने एयरलाइंस से किराया वापस ले लिया तो कुछेक ने आगे की तिथि के लिए यात्रा शिफ्ट कराई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed