फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Weather Forecast Update Today cold day alert amid dense fog in Bareilly

Bareilly Weather: भीषण ठंड की चपेट में बरेली, मंडल में कोल्ड डे का अलर्ट, कोहरे के कारण रोडवेज की 40 बसें रद्द

Fri, 29 Dec 2023 10:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Dec 2023 10:17 AM IST
सार

बरेली में कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। कोहरा और सर्द हवा से अधिकतम तापमान में गिरावट होने से ठिठुरन बढ़ गई है। बरेली में लगातार चौथे दिन घना कोहरा छाया है। कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है। वहीं बरेली मंडल के चारों जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Bareilly Weather Forecast Update Today cold day alert amid dense fog in Bareilly
बरेली में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में इस सीजन का सबसे सर्द दिन बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठिठुरन बढ़ रही है। वहीं घना कोहरा छाने के कारण रात की दृश्यता गिरकर 10 मीटर तक रह गई है। कोहरे का जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बरेली समेत मंडल के चारों जिलों बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


तीन दिन पहले मौसम ने मिजाज बदलना शुरू किया था। मंगलवार को इस सीजन में पहली बार घना कोहरा छाने के बाद से लगातार कोहरे का प्रकोप जारी है। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री तक की गिरावट से दिन में भी ठिठुरन बनी रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यह गिरकर 17 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा हुआ। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री था जो बृहस्पतिवार को 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान में गिरावट और कोहरे के कारण इसका सबसे बुरा असर परिवहन सेवाओं पर दिख रहा है। शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बाद थमेगी तापमान में गिरावट
पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वी अग्रसरण के कारण शुरू हुआ घने कोहरे का प्रकोप अभी दो दिन जारी रहेगा। फिलहाल कोहरे को लेकर अनुकूल परिस्थितियों के कारण इसके क्षेत्रफल और घनत्व में वृद्धि हो रही है। इस दौरान बरेली में दृश्यता न्यूनतम 10 मीटर तक पहुंच गई है। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के अनुसार 30 दिसंबर से पुनः पुरवा का प्रभाव आने से तापमान में आने वाली गिरावट थमने के साथ कोहरे का घनत्व भी कम होने की अनुमान है। 

40 बसें रद्द, कई को रास्ते में रोका
बरेली और रुहेलखंड डिपो से रात्रि सेवाओं की देहरादून, कौशांबी, वाराणसी, लखनऊ, रुपड़िया, कानपुर जाने वाली 40 बसों को रद्द कर दिया गया। सामान्य दिनों में लंबे रूटों पर दोनों डिपो की 98 बसें रात्रिकालीन सेवाओं में रहती हैं। यात्रियों की संख्या कम होने के साथ घना कोहरा होने के कारण शाम सात-आठ बजे तक 58 बसों को ही रात्रिकालीन सेवाओं पर रवाना किया गया। कोहरे के कारण इनमें भी कई बसों को रास्ते में रोकना पड़ा।

बुधवार और बृहस्पतिवार रात घने कोहरे के कारण रोडवेज की प्रवर्तन टीमें बरेली-दिल्ली, बरेली-नैनीताल और बरेली-लखनऊ हाईवे पर तैनात रहीं। घने कोहरे के कारण नैनीताल हाईवे के भोजीपुरा, लखनऊ हाईवे के फरीदपुर और दिल्ली हाईवे के फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर बसों को रोकना पड़ा। 

एआरएम रुहेलखंड डिपो अरुण कुमार वाजपेयी ने बताया कि ठिठुरन और कोहरे के कारण यात्रियों की संख्या में 25 से 30 फीसदी तक कमी आई है। बुधवार रात रात्रिकालीन सेवाओं की 40 बसों को रद्द कर दिया गया। कई बसों को टोल प्लाजा पर रोकना पड़ा।लगातार घने कोहरे और शीतलहर के कारण यात्रियों की संख्या में कमी से आमदनी में गिरावट और हादसों की आशंका के कारण रोडवेज रात्रिकालीन सेवाएं निरस्त करने पर विचार कर रहा है। 

प्रदेश के कई रीजन ने कोहरे के कारण रात्रिकालीन सेवाओं में 50 फीसदी तक की कटौती की है। बरेली रीजन के चार डिपो में भी इन दिनों रात्रिकालीन सेवाओं पर 40 फीसदी तक कम बसों को रूट पर भेजा जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed