फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Weather Forecast Today Drizzling rain in Bareilly in the morning

Bareilly Weather: रात में गर्मी ने किया बेहाल, सुबह बारिश की फुहार, जानिए अगले तीन दिनों के मौसम का हाल

Fri, 21 Jun 2024 06:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jun 2024 06:49 AM IST
सार

बरेली में बृहस्पतिवार की रात बादल छाए और बूंदाबांदी हुई, लेकिन गर्मी के कारण लोगों को राहत नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह बारिश के साथ हुई। सुबह करीब छह बजे से हल्की बारिश शुरू हो गई। 
 

विज्ञापन
Bareilly Weather Forecast Today Drizzling rain in Bareilly in the morning
बरेली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बुधवार रात तेज बारिश के बाद बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी के प्रकोप से जरूर थोड़ी राहत मिली, लेकिन रात में गर्मी ने फिर लोगों को बेहाल कर दिया। रात में बादल छाए और बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन गर्मी के कारण लोगों को राहत नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह बारिश के साथ हुई। सुबह करीब छह बजे से हल्की बारिश शुरू हो गई। 

विज्ञापन


हालांकि दिन में मौसम साफ रहने के आसार हैं। शाम को फिर से बादल मंडराने की संभावना है। 40 के पार दर्ज हो रहा अधिकतम पारा पांच डिग्री ढ़ककर 38.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहा लेकिन धूप तपिश का अहसास कराती रही। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

बारिश से लू का प्रकोप थमा 
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल के मुताबिक बुधवार को हुई बारिश के बाद लू का प्रकोप थम गया है। उष्ण यानी गर्म रात की परिस्थितियां भी समाप्त हो गई हैं। वहीं, आगे भी अब लू की संभावना बेहद कम है। 

शुक्रवार को दिन में आसमान साफ रहेगा, शाम को पहाड़ी हवा के साथ बादल प्रवेश कर सकते हैं। अनुकूल माहौल बनने पर 21 की रात बारिश की संभावना है। कमोवेश यही स्थितियां 24 जून तक बने रहने की संभावना है। मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश से 25 जून से बारिश होने की प्रबल संभावना हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed