{"_id":"e3131e0743825171cf9080084982ffcb","slug":"bareilly-uttar-pradesh-joined-the-football-team-three-players-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी फुटबॉल टीम में शामिल हुए बरेली के तीन खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी फुटबॉल टीम में शामिल हुए बरेली के तीन खिलाड़ी
बरेली
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली। खेल विभाग और फुटबॉल संघ की ओर से बहराइच में अंडर 16 स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें बरेली मंडल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में टीम ने जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा किया। इसी के साथ नेशनल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का भी चयन किया गया। दिव्यांशु को गोल कीपर चुना गया जब कि सुधीर हाफ और मनीष राइट बैक खेलते हैं। 31 जनवरी तक मुरादाबाद कैंप में शामिल होने के बाद एक फरवरी को नेशनल चैंपियनशिप के लिए टीम दिल्ली रवाना होगी। फुटबॉल सचिव मून रॉबिंसन ने बताया कि टीम में फैजाबाद, लखनऊ, वाराणसी से 6-6, गोरखपुर से तीन, अलीगढ़ से दो और आजमगढ़, देवीपाटन, आगरा, मेरठ, मुरादाबाद, विंध्याचल, कानपुर और झांसी से 1-1 खिलाड़ी चुने गए हैं।
विज्ञापन