फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Ulema released Muslim agenda one Urs e Razvi in Bareilly

UP News: बरेली उलमा ने जारी किया मुस्लिम एजेंडा, कहा- UCC मुसलमानों को मंजूर नहीं; वक्फ संशोधन बिल का समर्थन

Thu, 29 Aug 2024 05:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Aug 2024 05:44 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बृहस्पतिवार को मुस्लिम एजेंडा जारी किया। इस मौके पर मौलाना ने कहा कि पीएम मोदी ने लाल किले से सेक्युलर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने की बात कही है। ये कानून और इसी तरह दूसरे कानून जो शरीयत में हस्तक्षेप करते हैं। उसको भारत का मुसलमान मानने के लिए तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
Bareilly Ulema released Muslim agenda one Urs e Razvi in Bareilly
मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने जारी किया मुस्लिम एजेंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में विश्व प्रसिद्ध आला हजरत के उर्स-ए-रजवी के पहले दिन बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुस्लिम एजेंडा जारी किया। उन्होंने मुसलमानों को हिदायत देते हुए कहा कि शिक्षा, व्यापार और परिवार पर ध्यान दें। समाज में फैल रही बुराइयों को रोकें। लड़कियों के लिए अलग से स्कूल व कॉलेज खोलें। 

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए मुसलमान हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है। मगर हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने वाली राजनीति बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। मुसलमानों के साथ नाइंसाफी, जुल्म-ज्यादती को भी ज्यादा दिन तक हम सहन नहीं कर सकते। सरकारों व राजनीतिक दलों को इस पर गंभीरता से काम करना होगा। मुसलमानों के प्रति अपने आचरण में बदलाव लाना होगा। 
विज्ञापन


यूसीसी का विरोध 
मौलाना ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल का हम समर्थन करते हैं। वक्फ संपत्ति का रखरखाव और उससे होने वाली आमदनी गरीब और कमजोर मुसलमानों पर खर्च की जाए, जिससे मुसलमानों की गुरबत दूर हो सके। मौलाना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से सेक्युलर समान नागरिक (यूसीसी) संहिता को लागू करने की बात कही है। ये कानून और इसी तरह दूसरे कानून जो शरीयत में हस्तक्षेप करते हैं। उसको भारत का मुसलमान मानने के लिए तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की निंदा 
मौलाना ने कहा कि बांग्लादेश के तख्तापलट के दौरान हिंदुओं के मकानों और मंदिरों पर हमले हुए, ये बहुत ही निंदनीय कार्य है। मौलाना ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंध में कहा कि इन दोनों देशों की सरकारों को चाहिए कि अपनी जमीन को भारत के खिलाफ इस्तेमाल होने न दें और आतंकवाद का जड़ से खात्मा करें। मौलाना ने इस्राइल और फलस्तीन की जंगबंदी के लिए यूएनओ से मांग की। गाजा में मारे गए हजारों फलस्तीनियों का जिम्मेदार अमेरिका को ठहराया।

मौलाना ने सरकार और राजनीतिक दलों को चेतावनी देते हुए कहा कि अक्सर कोई न कोई व्यक्ति पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी करता है। मगर सभी लोग खामोश तमाशाही बने रहते हैं। कोई कार्रवाई नहीं होती। इसलिए संसद या विधानसभाओं में 'पैग़म्बरे इस्लाम बिल लाया जाए ताकि फिर कोई व्यक्ति पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी न कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed