फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Triple Murder Police detained the main accused Suresh Pradhan

Bareilly Triple Murder: पुलिस के शिकंजे में हिस्ट्रीशीटर सुरेश प्रधान, हालत गंभीर, निजी अस्पताल में भर्ती

Sun, 15 Jan 2023 07:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Jan 2023 07:35 AM IST
सार

कटरी में जमीन पर कब्जे को लेकर हुई अंधाधुंध फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर सुरेश प्रधान भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। परिवार के लोगों ने उसे सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे अभिरक्षा में ले लिया। अस्पताल में उसका उपचार जारी है। 

विज्ञापन
Bareilly Triple Murder Police detained the main accused Suresh Pradhan
आरोपी सुरेश प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रामगंगा की कटरी में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए तिहरे हत्याकांड में तीन से फरार मुख्य आरोपी सुरेश प्रधान शनिवार रात को हिरासत में ले लिया गया। परिवार के लोगों ने उसे शहर के सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी मिलने पर एसपी देहात के साथ आई पुलिस ने उसे अभिरक्षा में ले लिया। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।

विज्ञापन


फरीदपुर क्षेत्र के गांव गोविंदपुर में बुधवार शाम को हुई अंधाधुंध फायरिंग में सरदार परमवीर सिंह के दो सेवादारों परविंदर और देवेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। सुरेश प्रधान गुट का गुल मोहम्मद मारा गया था। सुरेश प्रधान को भी गंभीर चोटें आई थीं। गुर्गे उसे घायल अवस्था में स्टीमर में डालकर बचा ले गए थे। 

विज्ञापन

18 नामजद समेत 33 के खिलाफ दर्ज हुई है रिपोर्ट 

सरदार परमजीत सिंह के फार्म हाउस के मैनेजर खजांची लाल शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने 18 नामजद समेत 33 के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्य आरोपी सुरेश प्रधान की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुईं थीं। इसी बीच पुलिस को पता चला कि वह एक नेता के संरक्षण में मुरादाबाद में इलाज करा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 10:30 बजे परिवार की अनीता सुरेश को लेकर वहां से गांधी उद्यान के पास अस्पताल पहुंची। यहां आईसीयू में उसे भर्ती कराया गया। सुरेश प्रधान के भर्ती होने के कुछ ही देर बाद शहर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल भी आ गए। उन्हें डॉक्टरों ने बताया कि सुरेश के सिर में गंभीर चोट की वजह से हालत चिंताजनक है। हाथ और सीने में भी घाव हैं।

सुरेश प्रधान के बेटे भी गिरफ्तार 

एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि सुरेश प्रधान को हिरासत में ले लिया गया है। उसके बेटे बिपिन और विकास गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उसका करीबी सूरज पाल और एक बेटा शुक्रवार रात को गिरफ्तार होने के बाद शनिवार को उसके दो और बेटे राहुल व संजय भी पकड़ में आ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed