फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Triple Murder main accused Suresh Pradhan son Ajit surrendered at Faridpur police station

Bareilly Triple Murder: मुख्य आरोपी सुरेश प्रधान के पुत्र ने फरीदपुर थाने में किया सरेंडर, जानिए क्या था मामला

Sat, 21 Jan 2023 12:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 Jan 2023 12:32 PM IST
सार

फरीदपुर थाना इलाके के गांव गोविंदपुर में 11 जनवरी की शाम को हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी सुरेश प्रधान के बेटे अजीत ने फरीदपुर थाने सरेंडर कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
Bareilly Triple Murder main accused Suresh Pradhan son Ajit surrendered at Faridpur police station
मुख्य आरोपी सुरेश प्रधान के पुत्र अजीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र के कटरी तिहरे हत्याकांड के आरोपी सुरेश प्रधान के बेटे अजीत ने फरीदपुर थाने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। रामगंगा की कटरी में फरीदपुर थाना इलाके के गोविंदपुर में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी अजीत सिंह ने शनिवार सुबह फरीदपुर कोतवाली में आत्मसमर्पण किया। 
विज्ञापन


अजीत इस कांड के मुख्य आरोपी सुरेश प्रधान का बेटा है। अब तक दोनों पक्षों के 17 लोग जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि घायल सुरेश प्रधान का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। निजी अस्पताल में भर्ती कटरी कांड के आरोपी सुरेश प्रधान की गुरुवार को ड्रेसिंग की गई। डॉक्टरों को सिर से कान तक गहरे घाव दिखे। हालत में सुधार होते ही पुलिस प्रधान से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


यह था मामला 
फरीदपुर थाना इलाके के गांव गोविंदपुर में 11 जनवरी की शाम को हुई अंधाधुंध फायरिंग में सरदार परमवीर सिंह के दो सेवादारों परविंदर और देवेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। सुरेश प्रधान गुट का गुल मोहम्मद मारा गया था। सुरेश प्रधान को भी गंभीर चोटें आई थीं। गुर्गे उसे घायल अवस्था में स्टीमर में डालकर बचा ले गए थे। परमवीर सिंह की ओर से खजांची लाल शर्मा ने 18 नामजद समेत 33 के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सुरेश प्रधान पक्ष के कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार रात मुख्य आरोपी सुरेश प्रधान को भी हिरासत में ले लिया गया है। घटना में वह भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, सुरेश प्रधान की भाभी ने दूसरे पक्ष के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। अब तक दोनों पक्षों के 17 लोग जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed