फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly to Mumbai-Bangalore flight fare four times expensive on Diwali

UP: दिवाली पर हवाई सफर चार गुना महंगा, बरेली से मुंबई-बेंगलुरु का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश

Tue, 07 Nov 2023 09:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Nov 2023 09:42 AM IST
सार

दिवाली के त्योहार पर फ्लाइट से बरेली आना और यहां से लौटना बहुत महंगा हो गया। सामान्य दिनों में 55 सौ से सात हजार रुपये में होने वाली बुकिंग अब 15 से 20 हजार रुपये तक जा पहुंची है।

विज्ञापन
Bareilly to Mumbai-Bangalore flight fare four times expensive on Diwali
इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : PTI

विस्तार

दिवाली के त्योहार पर हवाई सफर चार गुना महंगा हो गया है। सामान्य दिनों में 55 सौ से सात हजार रुपये में होने वाली बुकिंग अब 15 से 20 हजार रुपये तक जा पहुंची है। 85 फीसदी एडवांस बुकिंग होने से दिवाली पर टिकट मिलना भी मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


एयरलाइंस प्रतिनिधि के मुताबिक मुंबई और बेंगलुरु से आठ से 13 नवंबर के बीच बरेली आने के लिए किराये में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी हुई है। यह स्थिति भैया दूज तक रहेगी। इन्हीं तिथियों में बरेली से मुंबई और बेंगलुरु जाने के लिए किराया सामान्य दिनों की तरह ही है। 
विज्ञापन


त्योहार के बाद 14 नवंबर से लोगों की वापसी का दौर शुरू होगा। तब बरेली से मुंबई और बेंगलुरू का सफर महंगा होगा। एयरलाइंस प्रतिनिधि के मुताबिक किराये में मांग के अनुसार उतार-चढ़ाव होता है। इसलिए अभी इसमें और वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए भी बुकिंग
दिवाली पर सीधी उड़ानों के साथ ही कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए भी जमकर बुकिंग हो रही हैं। मुंबई से बरेली के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को सीधी उड़ान होती है। वहीं, बेंगलुरु से मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को बरेली के लिए सीधी उड़ान होती है। अन्य दिनों में मुंबई से वाया बेंगलुरु और बेंगलुरु से वाया मुंबई होकर बरेली फ्लाइट आती जाती है।

मुंबई-बेंगलुरू से बरेली के लिए किराया
तिथि     मुंबई से  बेंगलुरु से
07 नवंबर 17,216 17,198
08 नवंबर 19,055 17,687
09 नवंबर 18,611 20,243
10 नवंबर 17,758 12,652
11 नवंबर 14,759 20,243
12 नवंबर 15,165 12,652

बरेली से मुंबई-बेंगलुरु के लिए किराया
तिथि      मुंबई     बेंगलुरु
14 नवंबर 15,146 19,003
15 नवंबर 15,565 15,125
16 नवंबर 10,577 14,908
17 नवंबर 15,565 14,126
18 नवंबर 19,002 16,168
19 नवंबर 20,395 18,646
नोट : किराया रुपये में व सोमवार को वेबसाइट पर उपलब्ध ब्योरे के अनुसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed