फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly to Jaipur flight suspended from 1st November

UP: इस शहर से जयपुर की उड़ान एक नवंबर से निलंबित, मुंबई की फ्लाइट के बढ़ाए गए फेरे

Tue, 31 Oct 2023 04:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Oct 2023 04:23 PM IST
सार

जयपुर की फ्लाइट निलंबित किए जाने के साथ ही मुंबई की उड़ान एक दिन और बढ़ेगी। अब मुंबई से बरेली की उड़ान सप्ताह में चार दिन होगी।

विज्ञापन
Bareilly to Jaipur flight suspended from 1st November
इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : PTI

विस्तार

बरेली एयरपोर्ट से छह माह पहले ही शुरू हुई जयपुर की उड़ान अब एक नवंबर से अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दी गई है। मंगलवार को फ्लाइट ने उड़ान भरी, लेकिन बुधवार से आवाजाही थम जाएगी। उधर, मुंबई की फ्लाइट अब हफ्ते में तीन के बजाय चार दिन होगी।

विज्ञापन


बरेली एयरपोर्ट निदेशक अवधेश अग्रवाल के मुताबिक जयपुर की फ्लाइट निलंबित किए जाने की सूचना एयरलाइंस से मिल चुकी है। एक नवंबर से यह लागू हो जाएगी। संभावना जताई है कि यह निर्णय जयपुर के लिए एअर ट्रैफिक कम होने की वजह से लेना पड़ रहा है। आगामी दिनों में क्या रहेगा, यह एयरलाइंस की ओर से ही तय होगा। 
विज्ञापन


जयपुर की फ्लाइट निलंबित किए जाने के साथ ही मुंबई की उड़ान एक दिन और बढ़ेगी। अब मुंबई से बरेली की उड़ान सप्ताह में चार दिन होगी। इसमें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ तक हवाई सफर की उम्मीद
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत अमौसी एअरपोर्ट से बरेली के लिए जनवरी से उड़ान शुरू होने की उम्मीद है। बताया जाता है कि इसके लिए एअरलाइंस कंपनी इंडिगो, विस्तारा, एअर एशिया ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हालांकि, अभी एअरलाइंस तय नहीं है। संभावना है कि किराया ढाई से तीन हजार रुपये के बीच होगा। फ्लाइट से लखनऊ तक का सफर आधे घंटे में ही पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed