{"_id":"60a413e78ebc3e8dc2578e1d","slug":"bareilly-thirty-bed-kovid-hospital-to-be-built-in-bahedi-chc-bareilly-news-bly4469373197","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों ने पीटकर की हत्या, रिपोर्ट सिर्फ एक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों ने पीटकर की हत्या, रिपोर्ट सिर्फ एक पर
विज्ञापन
ग्वालियर में महिला का अधजला शव बरामद
- फोटो : सोशल मीडिया
मृतक के बेटे ने एसएसपी को सौंपी घटना का वीडियो
विज्ञापन
फरीदपुर पुलिस पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप
बरेली। फरीदपुर के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार को मृतक के बेटे ने एसएसपी को घटना का वीडियो सौंपते हुए वारदात में आरोपी की पत्नी और बेटी के भी शामिल होने का आरोप लगाया है।
फरीदपुर के गांव लौंगपुर के चौराहे पर 11 मई को केलीपुर निवासी सोनपाल को नत्थूलाल ने रंजिश के चलते लाठी से जमकर पीटा था। उपचार के दौरान सोनपाल की मौत हो गई। इस मामले में सोनपाल के बेटे रामसरन की ओर से नत्थूलाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रामसरन का आरोप है कि घटना में सोनपाल की पत्नी और बेटी भी शामिल थीं। उनके परिवार के अन्य लोगों को भी मारपीट कर चोटिल किया लेकिन पुलिस ने सिर्फ सोनपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि उनके पास इस घटना का वीडियो भी मौजूद है। एसएसपी को घटना का वीडियो सौंपते हुए रामसरन ने आरोप लगाया है कि उनके बताने के बावजूद फरीदपुर पुलिस अन्य आरोपियों के नाम मुकदमे में शामिल नहीं कर रही है। इस पर एसएसपी ने सीओ फरीदपुर को मामले की जांच कराकर नाम शामिल कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर पुलिस पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप बरेली। फरीदपुर के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार को मृतक के बेटे ने एसएसपी को घटना का वीडियो सौंपते हुए वारदात में आरोपी की पत्नी और बेटी के भी शामिल होने का आरोप लगाया है।