{"_id":"66a4fe1b6c71237ab10f5949","slug":"bareilly-stf-co-abdul-qadir-promoted-as-asp-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली एसटीएफ के सीओ अब्दुल कादिर बने एएसपी, बदायूं के दो सीओ को भी मिली पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली एसटीएफ के सीओ अब्दुल कादिर बने एएसपी, बदायूं के दो सीओ को भी मिली पदोन्नति
Sat, 27 Jul 2024 07:33 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Jul 2024 07:33 PM IST
सार
शासन ने डीपीसी के जरिए प्रदेश में पीपीएस संवर्ग के 37 डीएसपी को एएसपी पद पर पदोन्नति दी है। इनमें बरेली एसटीएफ के सीओ अब्दुल कादिर शामिल हैं। इनके अलावा बदायूं के दो सीओ को पदोन्नति मिली है।
विज्ञापन
सीओ अब्दुल कादिर का हुआ प्रमोशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली एसटीएफ के सीओ अब्दुल कादिर अब एएसपी बन गए हैं। उन्हें जल्द ही नए पद पर तैनाती दी जा सकती है। वैसे बरेली यूनिट में भी पहले से एसटीएफ एएसपी का पद सृजित हो चुका है और उसी के मुताबिक नया दफ्तर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
शासन ने डीपीसी के जरिए प्रदेश में पीपीएस संवर्ग के 37 डीएसपी को एएसपी पद पर पदोन्नति दी है। इनमें बरेली एसटीएफ के सीओ अब्दुल कादिर भी शामिल हैं। वह 17 जनवरी 2023 को बरेली में तैनात किए गए थे। माफिया अशरफ के साले सद्दाम की गिरफ्तारी व हाल ही में संभल के एक लाख के इनामी बदमाश शानू के एनकाउंटर समेत कई बड़े गुडवर्क उनके नाम हैं।
विज्ञापन
बरेली मंडल की बात करें तो बदायूं के सीओ सिटी आलोक कुमार मिश्र और बिल्सी के सीओ सुशील कुमार सिंह भी अपर पुलिस अधीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए हैं। इन सभी को जल्द ही नए पदों पर तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन