बरेली: बेटी पर प्यार लुटाता था पिता तो जलती थी सौतेली मां, घोंट दिया गला
एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक घनश्याम की ओर से उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखी गई है। शनिवार को पोस्टमार्टम से स्थिति और साफ हो जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला ने सौतेली बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने अंतिम संस्कार को ले जाया जा रहा शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मां ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली है।
दौलतपुर गांव निवासी घनश्याम की सात साल की बेटी रश्मि की मौत के बाद शुक्रवार शाम अंतिम संस्कार को ले जाया जा रहा था। तभी ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि रश्मि के गले पर निशान हैं, उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव सील कर दिया।
रश्मि की सौतेली मां भारती को थाने लाया गया। महिला ने स्वीकार किया कि पति उसके बच्चों से ज्यादा ध्यान रश्मि का रखता था, इस वजह से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक घनश्याम की ओर से उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखी गई है। शनिवार को पोस्टमार्टम से स्थिति और साफ हो जाएगी।