Bareilly News: एसएसपी ने जंक्शन चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर, कई दरोगा के कार्यक्षेत्र बदले
एसएसपी अनुराग आर्य ने जंक्शन चौकी के प्रभारी विक्रांत आर्य को लाइन हाजिर कर उनकी जगह गौरव अत्री को भेजा है। गौरव अभी तक सेटेलाइट चौकी प्रभारी थे। इसके बाद कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने शुक्रवार को कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। कोतवाली की जंक्शन चौकी के प्रभारी विक्रांत आर्य को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनकी जगह सेटेलाइट चौकी के प्रभारी गौरव अत्री को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा रोहित तोमर को कैंट से नकटिया चौकी प्रभारी, मनीष भारद्वाज को इज्जतनगर से रुहेलखंड चौकी प्रभारी, विनय बहादुर को रामगंगा से सेटेलाइट चौकी प्रभारी, होराम सिंह को सुभाषनगर से रामगंगा चौकी प्रभारी, पवन कुमार को रिसाला चौकी से थाना कैंट, महिला दरोगा कोमल कुड्डू को कैंट से रिसाला चौकी प्रभारी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- UP: 'तुम कांवड़ लेने मत जाना...' कविता गाने वाले शिक्षक रजनीश गंगवार को मिल रही धमकी, पुलिस को दी तहरीर
विकास यादव को सरदार नगर से अहलादपुर चौकी प्रभारी, संजय सिंह को अहलादपुर से थाना इज्जतनगर, धर्मेंद्र सिंह को चौकी जिला अस्पताल से सरदार नगर चौकी प्रभारी, रूचि सोलंकी को कोतवाली से जिला अस्पताल चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इनके कार्यक्षेत्र भी बदले
दरोगा पूजा गोस्वामी को आंवला से नवाबपुरा चौकी प्रभारी, लक्ष्मी नारायण को थाना फतेहगंज पूर्वी से प्रभारी कस्बा पूर्वी चौकी, वीरेश भारद्वाज को थाना प्रेमनगर से सद्भावना चौकी प्रभारी, प्रियंका को अलीगंज से कोतवाली, पिंटू कुमार को यातायात हेल्पलाइन से थाना फरीदपुर, धर्मवीर सिंह को आईसीसीसी से थाना बहेड़ी, मयंक को बहेड़ी से यातायात हेल्पलाइन और शालू पंवार को फरीदपुर से आईसीसीसी भेजा गया है।