{"_id":"62592bcfbab50953266fafb7","slug":"bareilly-sp-leader-shamim-khan-answers-shahabuddin-says-samajwadi-party-is-only-secular-party-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: शहाबुद्दीन के आरोपों पर बोले शमीम खां- समाजवादी पार्टी ही असली सेकुलर पार्टी, जिसमें मुस्लिमों का हित सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: शहाबुद्दीन के आरोपों पर बोले शमीम खां- समाजवादी पार्टी ही असली सेकुलर पार्टी, जिसमें मुस्लिमों का हित सुरक्षित
Fri, 15 Apr 2022 01:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:55 PM IST
सार
मौलाना शहाबुद्दीन के पास वर्तमान में दरगाह से जुड़ी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है वह व्यक्तिगत लाभ लेने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं इसलिए उनके बयान को पूरे मुस्लिम समाज से जोड़कर न देखा जाए।
विज्ञापन
शमीम खां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने मौलाना शहाबुद्दीन द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ दिए गए बयान की प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज के दौर में केवल समाजवादी पार्टी ही सेकुलर पार्टी है, जिसमें सभी धर्म और जातियों के हित सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
वह बोले, किसी भी धर्म अथवा जाति का एक दिन में ही किसी नेता अथवा पार्टी पर भरोसा कायम नहीं हो जाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुसलमान अपना नेता मानता है क्योंकि अखिलेश यादव विकास की बात करते हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव हमेशा समाज के दबे कुचले, पिछड़े, अति पिछड़े, दलितों की तरक्की के लिए काम करते हैं, शिक्षा और रोजगार की बात करते हैं। समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम नेताओं को राज्यसभा से लेकर विधान परिषद तक भेजने के साथ-साथ लोकसभा से लेकर विधानसभा तक में उनको प्रतिनिधित्व दिया।
विज्ञापन
यदि कभी भी और कहीं भी मुस्लिमों पर अत्याचार हुआ तो समाजवादी पार्टी ने हमेशा विधानसभा से लेकर लोकसभा तक उनके पक्ष में मजबूती से आवाज उठाने का काम किया जबकि आज मौलाना शहाबुद्दीन वर्तमान भाजपा सरकार से प्रभावित होकर गलत बयान बाजी कर रहे हैं।
वह किस हैसियत से इस तरह के बयान देते हैं, पहले इस बात को साफ करें क्योंकि उनसे ऊपर दरगाह से जुड़े तमाम जिम्मेदार प्रमुख उनकी बात से कतई इत्तेफाक नहीं रखते, जबकि मौलाना शहाबुद्दीन के पास वर्तमान में दरगाह से जुड़ी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है वह व्यक्तिगत लाभ लेने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं इसलिए उनके बयान को पूरे मुस्लिम समाज से जोड़कर न देखा जाए।