फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: rohilkhand university suspends admissions in srms college of law

Bareilly: रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एसआरएमएस कॉलेज ऑफ लॉ में दाखिले पर लगाई रोक

Mon, 26 Sep 2022 04:06 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: वेद प्रकाश गुप्ता Updated Mon, 26 Sep 2022 04:06 PM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने श्री राममूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ लॉ में नियमों के खिलाफ नियुक्तियां करने की वजह से सभी प्रवेश पर रोक लगा दी है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. राजीव कुमार ने कॉलेज के प्रबंधक को इस संबंध में पत्र जारी किया है।

विज्ञापन
Bareilly: rohilkhand university suspends admissions in srms college of law
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल नेटवर्क

विस्तार


विज्ञापन

 रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने श्री राममूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ लॉ में सभी प्रवेश पर रोक लगा दी है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. राजीव कुमार ने कॉलेज के प्रबंधक को इस संबंध में पत्र जारी किया है। कॉलेज प्रबंधन पर आरोप हैं कि प्राचार्य व शिक्षकों की नियुक्तियां नियमों के खिलाफ की गई हैं।


विश्वविद्यालय ने जारी किए पत्र में कहा है कि एसआरएमएस कॉलेज ऑफ लॉ में प्राचार्य व शिक्षकों की नियुक्तियों में नियमों का ख्याल नहीं रखा गया। मामला आगे बढ़ा तो यह हाईकोर्ट पहुंचा। न्यायालय के आदेश के बाद रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पांच सदस्यीय टीम गठित की। जांच टीम ने पाया कि महाविद्यालय की ओर से कोई भी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया। ऐसे में यह साफ नहीं हो सका कि प्राचार्य व शिक्षकों की नियुक्ति नियमानुसार की गई हैं। यह जांच रिपोर्ट विश्वविद्यालय की कार्य परिषद के समक्ष पहुंची तो उन्होंने कॉलेज में अग्रिम आदेशों तक सभी प्रवेश प्रतिबंधित कर दिए हैं। परिषद ने यह भी कहा कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित करके इस प्रकरण की वृहद स्तर पर जांच कराई जाए। जांच रिपोर्ट फिर कार्य परिषद के समक्ष रखी जाएगी तब तक कॉलेज में प्रवेश नहीं होंगे।  
विज्ञापन


 हमारे यहां सभी नियुक्तियां निर्धारित मानकों के आधार पर ही की गई हैं। सभी दस्तावेज भी संबंधित अथॉरिटी को समय-समय पर उपलब्ध कराए गए। यह मामला इलाहाबाद उच्च न्यायालय के संज्ञान में है, जिस पर कुछ ही दिनों में फैसला होने वाला है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के किसी नोटिस की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मुकुट बिहारी शर्मा, प्राचार्य, एसआरएमएस कॉलेज ऑफ लॉ

एसआरएमएस कॉलेज ऑफ लॉ में प्राचार्य से लेकर शिक्षकों की नियुक्तियां नियमों के तहत नहीं की गईं। इसी के चलते इस साल प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। -डॉ. राजीव कुमार, रजिस्ट्रार, रुहेलखंड विश्वविद्यालय


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed