फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Roads submerged in water and power failure

बरेलीः पानी में डूबीं सड़कें और बिजली गुल

Thu, 23 Sep 2021 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: Roads submerged in water and power failure
सिटी स्टेशन के सामने दिल्ली रोड पर हुआ जलभराव।

बारिश के बाद फिर आधे से ज्यादा शहर के लोगों ने दिन भर झेली भारी मुसीबत

विज्ञापन
बरेली। बारिश होने के बाद बुधवार को भी शहर के लोगों ने दिन भर मुश्किलें झेलीं। सड़कों पर घुटनो-घुटनों पानी भरने के साथ आधे से ज्यादा शहर में बिजली भी गुल हो गई। तमाम फाल्ट हुए मगर उन्हें रात तक ठीक नहीं किया जा सका। जेई धरने पर बैठे थे लिहाजा फाल्ट सही करने के लिए संविदा कर्मचारियों को ही दौड़ लगानी पड़ी।
दोपहर तीन बजे बारिश का सिलसिला शुरू होने के साथ बिजली की सप्लाई पटरी से उतर गई। बारिश शुरू होते ही पूरे शहर की बिजली काट दी गई। देर शाम बारिश थमने के बाद सप्लाई शुरू की गई तो फॉल्ट होने से कई मोहल्लों में बिजली नहीं आई। कई सबस्टेशन घंटो ब्रेकडाउन में रहे और देर रात तक सप्लाई नहीं कर सके। सनसिटी फीडर ब्रेकडाउन के बाद शाम आठ बजे सामान्य हुआ। डीडीपुरम में देर रात तक बिजली सप्लाई सनसिटी से जोड़ने का काम चलता रहा।
विज्ञापन

राजेन्द्र नगर, डेलापीर, किला, कुतुबखाना, सिविल लाइंस, जगतपुर, हरुनगला में भी सप्लाई ठप रही। देहात का भी आधे से ज्यादा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहा। ग्रामीण क्षेत्र में बारिश थमने के बाद सबसे पहले तहसील और ब्लॉक मुख्यालय को बिजली देने वाले फीडर की मरम्मत का काम शुरू किया गया मगर जेई संगठन के आंदोलन के चलते फॉल्ट की मरम्मत में भी परेशानी आई। सबस्टेशन पर जूनियर इंजीनियर मौजूद न होने से फॉल्ट मरम्मत की पूरी जिम्मेदारी संविदा कर्मचारियों के कंधों पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed