{"_id":"6959f2ee1a7a15bb060c5ff7","slug":"bareilly-recorded-the-coldest-night-in-the-uttar-pradesh-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: प्रदेश में सबसे ठंडी रही बरेली की रात, सुबह शीतलहर ने धूप को किया बेअसर, गलन बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: प्रदेश में सबसे ठंडी रही बरेली की रात, सुबह शीतलहर ने धूप को किया बेअसर, गलन बरकरार
Sun, 04 Jan 2026 10:26 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:26 AM IST
सार
बरेली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का दौर जारी है। रविवार को सुबह कोहरा जरूर कम हुआ, लेकिन शीतलहर चलने से धूप बेअसर रही। सुबह के वक्त लोग ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन
बरेली में रविवार को खिली हल्की धूप
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली में पश्चिमी विक्षोभ हावी होने से चल रही बर्फीली हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शनिवार को 8.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में बरेली की रात सर्वाधिक ठंडी रही। दिन में धूप निकली पर बेअसर रही। दिन के तापमान में एक डिग्री बढ़त दर्ज की गई, फिर भी बरेली प्रदेश में दूसरा सबसे ठंड जिला दर्ज हुआ। रविवार को सुबह हल्का कोहरा छाया, फिर 10 बजे से धूप खिल गई। लेकिन शीतलहर के कारण धूप बेअसर रही। लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को अधिकतम पारा सामान्य तापमान 18.5 डिग्री से 4.4 डिग्री कम 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे कम 14.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मुजफ्फरनगर में दर्ज हुआ। रात का पारा सामान्य तापमान 8.3 डिग्री से 0.1 डिग्री कम 8.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे कम रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट हुई, जिससे सुबह के वक्त पारा पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन बरकरार रही। 20 किमी प्रति घंटा की गति से चल रही उत्तर-पश्चिमी हवा गलन का अहसास कराती रही। शनिवार को हवा में नमी का स्तर 98 फीसदी दर्ज किया गया। रविवार को भी यही हाल रहा। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, वायुमंडल में माइक्रोफिजिकल डायनामिक्स और क्षेत्रीय स्थितियों के चलते बर्फीली हवा के झोंकों से ठिठुरन बढ़ी है। शहर पर मंडरा रहे बादल हल्की बारिश कर सकते हैं। दिन के पारा में स्थिरता, रात में गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन