फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Protest against the installation of Ambedkar statue villagers pelted stones

Bareilly: आंबेडकर की प्रतिमा लगाने का विरोध, ग्रामीणों ने बरसाए पत्थर, छह पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 09 Nov 2022 03:28 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, बरेली
पीटीआई, बरेली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 09 Nov 2022 03:28 PM IST
सार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया ने कहा कि प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी एक महीने से चल रही थी लेकिन पुलिस इस घटनाक्रम से अनजान थी। उन्होंने बताया कि एसएचओ राजीव कुमार और पांच अन्य को मंगलवार रात सिरौली थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया।

विज्ञापन
Bareilly Protest against the installation of Ambedkar statue villagers pelted stones
यूपी पुलिस (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बीआर अंबेडकर की प्रतिमा हटाने को लेकर ग्रामीणों के बीच हुई झड़प के बाद एक थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि रविवार की रात सिरौली थाना क्षेत्र के साहूकारा में लोगों ने कथित तौर पर बिना अनुमति के सरकारी जमीन पर प्रतिमा लगा दी थी। शिकायत मिलने पर अगली सुबह पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोक हुई। 

विज्ञापन


पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया साथ ही पुलिस ने अंबेडकर की मूर्ति भी हटवा दी। इससे मामला तूल पकड़ गया और ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव और लाठियों से हमला कर दिया।

विज्ञापन

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया ने कहा कि प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी एक महीने से चल रही थी लेकिन पुलिस इस घटनाक्रम से अनजान थी। उन्होंने बताया कि एसएचओ राजीव कुमार और पांच अन्य को मंगलवार रात सिरौली थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। एसएसपी ने यह भी कहा कि उन्होंने सहायक पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल और आंवला अंचल अधिकारी अजय गौतम से स्पष्टीकरण मांगा है। पुलिस पर हमला करने के आरोप में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed