फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly police released Kalpana after questioning her in theft case

UP News: बरेली पुलिस ने पूछताछ कर कल्पना को छोड़ा, उत्तराखंड की मंत्री ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

Thu, 12 Sep 2024 04:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 04:08 PM IST
सार

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की तरफ से बरेली के बारादरी थाने में कल्पना व उसके मौसा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले को लेकर कल्पना से पूछताछ की। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
Bareilly police released Kalpana after questioning her in theft case
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और कल्पना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े मामले में आरोपी महिला को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक ही घर में रहने की वजह से चोरी का आरोप साबित होने की गुंजाइश कम नजर आ रही है। 

विज्ञापन


मंत्री रेखा आर्या ने बारादरी थाने में कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी व उसके मौसा डॉ. आरसी पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ही रेखा आर्या और उनके पति भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


आधार कार्ड व पासपोर्ट पर लिखा था पप्पू गिरधारी 
पुलिस ने कल्पना के पास से उत्तराखंड सरकार लिखी लग्जरी कार, आधार कार्ड व पासपोर्ट बरामद किए हैं, जिन पर पप्पू गिरधारी का नाम व पता केयर ऑफ करके लिखा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक बारादरी पुलिस की पूछताछ में कल्पना ने जिस तरह की बातें बताई हैं, उनसे लग रहा है कि वह घर में सदस्य की तरह ही रह रही है। परिवार की विश्वासपात्र है, इसलिए चोरी की बात बेदम लग रही है।

हालांकि, पुलिस कुछ कहने से बच रही है। बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि जांच में सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। जरूरत पड़ी तो पुलिस उत्तराखंड भी जाएगी।

संपत्ति विवाद की भी चर्चा
सोशल मीडिया पर कल्पना को काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोग उससे तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। कई लोग उसके पक्ष में भी बोल रहे हैं। पप्पू गिरधारी रसूखदार हैं और पुश्तैनी व ठेकेदारी आदि से उनके पास काफी संपत्ति है। 

उनकी पहली पत्नी का परिवार जोगी नवादा में ही रहता है और परिवार में कभी-कभार मतभेद भी रहते हैं। इसलिए चर्चा यह भी हो रही है कि पप्पू गिरधारी का नाम इस्तेमाल करने के पीछे कल्पना कोई अन्य मकसद तो नहीं साध रही है। हालांकि लगातार उठ रहे सवालों के जवाब या तो कल्पना या फिर पप्पू गिरधारी ही दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed