{"_id":"5d67877e8ebc3e93c95f0001","slug":"bareilly-police-files-case-but-hesitates-to-start-probe-against-swami-chinmayanand","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी चिन्मयानंद के संबंध में पूछताछ करने से कतरा रही पुलिस, 48 घंटे पहले ही दर्ज हो चुका है मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी चिन्मयानंद के संबंध में पूछताछ करने से कतरा रही पुलिस, 48 घंटे पहले ही दर्ज हो चुका है मुकदमा
Thu, 29 Aug 2019 01:36 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
स्वामी चिन्मयानंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के एसएस लॉ कॉलेज में पढ़ाई करने वाली लापता छात्रा के अपहरण के मामले में स्वामी चिन्मयानंद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए हुए 48 घंटे बीत चुके हैं। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस इस मामले में पूछताछ करने से कतरा रही है।
विज्ञापन
एसपी का कहना है कि छात्रा की बरामदगी के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की कई टीमें छात्रा की तलाश में जुटी हुई हैं। मालूम हो कि शहर की ही एक छात्रा ने 24 अगस्त को फेसबुक पर वीडियो वायरल करते हुए एसएस लॉ कॉलेज के प्रबंधक और भाजपा के पूर्व मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
इसके अगले दिन से छात्रा के लापता होने की जानकारी उसके परिजनों को मिली, जिसके बाद छात्रा के पिता ने चौक कोतवाली पहुंचकर शाम करीब चार बजे तहरीर दी। उसके बाद ही मामले में चिन्मयानंद व अन्य के खिलाफ धारा 364 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन