फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly police exposed diesel thief gang thief girlfriend

UP: प्रेमिका के खर्चे उठाने के लिए डीजल चोर बन गया LLB छात्र, गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देता था वकील का बेटा

Wed, 14 Feb 2024 11:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 14 Feb 2024 11:47 AM IST
सार

बरेली पुलिस ने डीजल चोर गैंग का खुलासा किया है। गैंग का सरगना प्रेमिका के खर्चे उठाने के लिए डीजल चोर बना। इसके बाद वह गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देने लगा। 

विज्ञापन
Bareilly police exposed diesel thief gang thief girlfriend
Bareilly police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नशाखोरी के शौक पूरे करने और प्रेमिका के खर्च उठाने के लिए वकील के पुत्र एलएलबी छात्र उत्कर्ष सक्सेना ने डीजल चोर गिरोह बना लिया। इज्जतनगर थाना पुलिस ने उसे लग्जरी कार समेत गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो दोस्त फरार हो गए। तीनों युवक हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते थे।
विज्ञापन


बरेली जोन के जिलों में हाईवे किनारे और ढाबे पर खड़े होने वाले ट्रकों से डीजल चोरी होने की घटनाएं हो रही थीं। मंगलवार तड़के इज्जतनगर थाना पुलिस ने विलयधाम के पास डीजल चोरी करने की फिराक में खड़े सिविल लाइंस निवासी उत्कर्ष सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


उत्कर्ष के साथी रबड़ी टोला निवासी तस्लीम खान उर्फ मुन्ना और फाइक एन्क्लेव आशियाना निवासी नदीम फरार हो गए। उत्कर्ष ने बताया कि तीनों लोग गिरोह बनाकर लक्जरी कार से रात में निकलते थे और हाईवे किनारे खड़े ट्रकों के टैंक के ढक्कन तोड़कर पाइप के जरिये डीजल चुरा लेते थे। इस दौरान गिरोह के अन्य सदस्य आसपास खड़े होकर पहरेदारी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक ड्राइवर के आ जाने पर हथियारों के बल पर धमकी देकर भगा देते थे। चोरी करने के बाद डीजल को देहात क्षेत्र में बेच दिया जाता था। इज्जतनगर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने होंडा सिटी कार, तीन जरी कैन, 10 लीटर डीजल से भरी एक जरी कैन व दो मोबाइल बरामद किए हैं।
 

तीनों आरोपी अपने वाहनों पर लगी प्लेट के नंबर टेप लगाकर छिपा देते थे या एक नंबर गायब कर देते थे। यह लोग जगह बदलकर अलग-अलग जिलों में घटनाएं करते थे। अब तक पचास से ज्यादा घटनाएं कर चुके थे। दू्सरे राज्यों से आने वाले ट्रकों को भी यह निशाना बनाते थे। इस कारण ट्रक ड्राइवर अक्सर बिना शिकायत किए बिना चले जाते थे।

इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि उत्कर्ष सक्सेना के पिता अधिवक्ता हैं और खुद उत्कर्ष भी एलएलबी का छात्र है। सिविल लाइंस में उसका आलीशान घर है। इकलौता बेटा उत्कर्ष गलत संगत में आकर नशे की लत में पड़ गया। बाकी आरोपी भी ठीक परिवारों के हैं। बरामद कार में नदीम का आईफोन भी मिला है। 

 

तीनों नशे के आदी हैं। इनकी गर्लफ्रेंड भी हैं। खर्चे पूरे करने के लिए वह नदीम और तस्लीम के साथ डीजल चोरी करने लगा। नदीम पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले नवाबगंज थाने से पांच हजार रुपये का इनाम रह चुका है। उसके खिलाफ बदायूं में गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक नदीम का पिता सट्टा माफिया है।

नहीं लगता था दांव तो टायर भी चुराते थे
उत्कर्ष ने बताया कि वह लगभग रोज ही डीजल चुराने जाते थे। जिस दिन डीजल नहीं चुरा पाते थे, उस दिन वह जैक लगाकर ढाबों पर खड़े ट्रकों के टायर चोरी कर लेते थे। बताया कि रोज करीब 15 से 18 हजार रुपये का डीजल या टायर बेच देते थे। इससे उनके सभी खर्चे पूरे हो जाते थे।

ढाबों पर खड़े ट्रकों से डीजल व टायर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर एक आरोपी को जेल भेजा गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed