फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Police does not find Bhola's friends, Delhi Police arrests him

Bareilly News: बरेली पुलिस को नहीं मिलते भोला के दोस्त, दिल्ली पुलिस ने की गिरफ्तारी

Fri, 29 Mar 2024 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 29 Mar 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Police does not find Bhola's friends, Delhi Police arrests him
बरेली/फरीदपुर। फतेहगंज पश्चिमी के स्मैक तस्करों पर बरेली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है पर फरीदपुर के बेहरा गांव के स्मैक तस्करों को वाकओवर दिया जा रहा है। चर्चित तस्कर तैमूर उर्फ भोला के गांव लौटने के बाद बेहरा से तस्करी का धंधा तेज हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भोला के करीबी बेहरा निवासी आरिफ को बारादरी थाना क्षेत्र से स्मैक समेत पकड़ा और साथ ले गई।
विज्ञापन

दिल्ली क्राइम ब्रांच की एक टीम कई दिन से बेहरा गांव में डेरा डाले हुए थी। बृहस्पतिवार को टीम ने बारादरी थाना क्षेत्र के तुलसी नगर में एक डील करने पहुंचे बेहरा गांव निवासी तस्कर आरिफ को 200 ग्राम स्मैक सहित पकड़ लिया। टीम ने आरोपी को मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में पेश किया। फिर उसे साथ में दिल्ली ले गई। टीम ने बताया कि बेहरा के कुछ और तस्करों की उन्हें तलाश है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि एक लाख के इनामी रहे चर्चित तस्कर तैमूर उर्फ भोला के दिल्ली की जेल से छूटने के बाद से इस इलाके में तस्करी तेजी से बढ़ी है। भोला के भाई व चाचा पहले से इस धंधे में लिप्त हैं, जिन्होंने दिखावे के लिए कार वर्कशॉप जैसे काम-धंधे चला रखे हैं। हमेशा बाहर की टीम ही इन्हें पकड़ती हैं। फरीदपुर पुलिस इन पर कभी कार्रवाई नहीं करती। बारादरी थाने में इनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में भी लीपापोती की जा रही है। पकड़ा गया आरिफ भी भोला का करीबी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed