फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly police arrested robber in encounter

Bareilly News: गाजीपुर के शख्स से लूट करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Fri, 09 Aug 2024 12:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Aug 2024 12:13 PM IST
सार

बारादरी थाना पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसने बीते दिनों गाजीपुर के शख्स से लूटपाट की थी। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी फरार हो गया। 

विज्ञापन
bareilly police arrested robber in encounter
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर निवासी सुनील यादव के साथ बरेली में लूट करने के आरोपी बदमाश अंकित उर्फ कल्लू धानुक को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसे जेल भेज दिया गया। उसका साथी फरार हो गया। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है। 

विज्ञापन


सात जून को तीन बदमाशों ने जिला गाजीपुर के थाना बिकापुर निवासी सुनील कुमार यादव की बाइक रोककर उनका मोबाइल फोन, लैपटॉप, डेबिट कार्ड व दस हजार रुपये लूट लिए थे। सुनील ने बारादरी थाने में मामला दर्ज कराया था। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि डोहरा रोड से मेडिकल कॉलेज जाने वाले संपर्क मार्ग पर दो बदमाश जा रहे हैं।
विज्ञापन


बदमाश के दाहिने पैर में लगी गोली 
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक बदमाश ने गोली चला दी। पुलिस ने बचाव में गोली चलाई जो बदमाश के दाहिने पैर में लगी। वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसने अपना नाम अंकित उर्फ कल्लू धानुक निवासी कुंवरपुर थाना किला बताया। उसका साथी बंशीनगला निवासी रवि भाग निकला।

अंकित के पास से सुनील का लूटा गया सैमसंग मोबाइल, 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर शुक्रवार दोपहर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed