{"_id":"622c3bdcf39bb2639e2436e0","slug":"bareilly-police-arrested-child-sexual-assault-accused-during-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Sat, 12 Mar 2022 11:52 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:52 AM IST
सार
बरेली में बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी से मामले की पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी शिवा उर्फ शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। इसके बाद आरोपी को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस इस केस में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची का परिचित है और वह बातों में फंसा कर उसे अपने घर ले गया था। इसके बाद उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन