{"_id":"629a6bd7f075f448c92de178","slug":"bareilly-on-29th-position-in-smart-city-bareilly-news-bly487099964","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में बरेली 29वें स्थान पर स्थिर, टॉप टेन में आने की ख्वाब पूरा नहीं हो रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में बरेली 29वें स्थान पर स्थिर, टॉप टेन में आने की ख्वाब पूरा नहीं हो रहा
विज्ञापन
बरेली। शहरी विकास मंत्रालय ने देश के 100 स्मार्ट शहरों की रैंकिंग जारी की है। इसमें बरेली 29वीं रैंक पर स्थिर है। प्रदेश में बरेली पांचवा स्थान आया है। हालांकि स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से अगले महीने टॉप टेन में पहुंचने का दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया है जो इस महीने के आखिर तक उड़ान भरेंगे।
शहरी विकास मंत्रालय वर्ष 2015 से स्मार्ट सिटी की रैंकिंग जारी कर रहा है। यह रैंकिंग शहरी विकास मंत्रालय प्रोजेक्ट की कार्य प्रगति, फंड ट्रांसफर और उपयोगिता, उपयोगिता प्रमाणपत्र, एडवाइजरी मीटिंग, फ्रेमवर्क, आउटपुट, इंटर्नशिप, परफार्मेंस के आधार पर जारी करता है। बरेली में इन प्रोजेक्ट पर काम हुआ। रैंकिंग में आगरा, वाराणसी, लखनऊ आदि शहर आगे निकले हैं। रैंकिंग के मुताबिक बरेली की स्थिति मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर आदि से बेहतर है।
ऐसे बरेली की जारी हुई थी रैंकिंग
शहरी विकास मंत्रालय की ओर से वर्ष 2015 में स्मार्ट सिटी रैंकिंग जारी करने का काम शुरू हुआ था। बरेली इस प्रतियोगिता में वर्ष 2018 में शामिल हुआ। पहली बार शहर की रैंक 95 थी, लेकिन इसके बाद तेजी से काम हुआ। वर्ष 2019 में 56, वर्ष 2020 में 48, वर्ष 2021 में 35वीं रैंक मिली थी। मई 2022 में बरेली को 29 वां स्थान मिला था और इस बार भी 29वें पायदान पर कायम है।
विज्ञापन
इन प्रोजेक्ट पर चल रहा है काम
स्मार्ट सिटी के तहत इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तेजी से काम कर रहा है। इसके अलावा कुतुबखाना ओवरब्रिज, अर्बन हाट में मल्टी स्टोरी पार्कि ंग, म्यूजिकल फाउंटेन, ओपन जिम आदि पर काम चल रहा है। मेजर सड़कों का निर्माण पूरा होने को है। विकास भवन मार्ग, रोटरी निर्माण आदि का कार्य भी चल रहा है। इसके अलावा स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बनाए गए हैं। कुछ में काम होना बाकी है।
निर्माण कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश
शासन स्तर से शुक्रवार को स्मार्ट सिटी वाले शहरों की समीक्षा बैठक हुई। ऑनलाइन हुई इस बैठक में बरेली के विकास कार्यों की रफ्तार ठीक मिली। इस रफ्तार को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। चीफ इंजीनियर भूपेश कुमार सिंह का कहना है कि 30 से अधिक प्रोजेक्ट ऐसे हैं जिन पर दिन-रात काम चल रहा है। यह जल्द पूरे होंगे।
स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में बरेली 29वें स्थान पर है। बरेली में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। इस रैंकिंग में अगले माह तक और बेहतर सुधार होंगे। - सुनील यादव, अपर नगरायुक्त