{"_id":"62eed9f4f9e0564f42189e16","slug":"bareilly-news-the-victim-herself-reached-the-police-station-with-food-for-the-accused-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News : दुष्कर्म के आरोपी के लिए खाना लेकर खुद थाने पहुंची पीड़िता, पुलिस सकते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News : दुष्कर्म के आरोपी के लिए खाना लेकर खुद थाने पहुंची पीड़िता, पुलिस सकते में
Sun, 07 Aug 2022 02:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:45 AM IST
सार
Bareilly News: जोगी नवादा निवासी राज प्रजापति उर्फ वीरेंद्र को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। युवती एक बार पहले भी वीरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा चुकी थी, तब पुलिस ने युवती के कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान कराए तो वह दुष्कर्म के आरोप से मुकर गई जिसके बाद केस को एक्सपंज कर दिया गया।
विज्ञापन
demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
थाना बारादरी की हवालात में बंद दुष्कर्म के आरोपी युवक के लिए शनिवार को खुद पीड़िता खाना लेकर पहुंची तो पुलिस हैरान रह गई। हालांकि युवती के कोर्ट में दिए गए बयान के आधार पर युवक को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक एक युवती की ओर से एफआईआर दर्ज कराने के बाद जोगी नवादा निवासी राज प्रजापति उर्फ वीरेंद्र को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। युवती एक बार पहले भी वीरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा चुकी थी, तब पुलिस ने युवती के कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान कराए तो वह दुष्कर्म के आरोप से मुकर गई जिसके बाद केस को एक्सपंज कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले युवती ने वीरेंद्र के खिलाफ दोबारा मारपीट और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस बार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने से पहले कोर्ट में युवती के बयान दर्ज कराए जहां उसने दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि की। इसके बाद शनिवार को वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोपहर के वक्त पुलिस जब वीरेंद्र को जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी, तभी युवती उसके लिए खाना लेकर थाने पहुंच गई।